Advertisement

Don बनकर फिर से गदर काटने वाले हैं Shah Rukh Khan, पर इस बार है तगड़ा ट्विस्ट, यहां जानें सबकुछ

Shah Rukh Khan एक बार फिर से डॉन बनकर स्क्रीन पर लौट रहे हैं. इस बार कुछ अलग और बहुत खास होने वाला है. यहां जानें क्या है पूरा माजरा.

Latest News
Don बनकर फिर से गदर काटने वाले हैं Shah Rukh Khan, पर इस बार है तगड़ा ट्विस्ट, यहां जानें सबकुछ

Shah Rukh Khan शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे समय से सिल्‍वर स्‍क्रीन से गायब थे पर 2023 में उनका ग्रैंड कमबैक हुआ है. उस साल किंग खान ने एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्‍मों के साथ धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद उनके फैंस फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. इसी बीच एक्टर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खबरें हैं कि किंग खान फिर से डॉन बनकर पर्दे पर छाने वाले हैं. हालांकि इसमें भी बड़ा ट्विस्ट है. शाहरुख खान डॉन की फ्रेंचाइजी फिल्म में नहीं बल्कि किंग (King film) नाम की एक फिल्म में डॉन का रोल निभा सकते हैं. 

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान और सुहाना खान पहली बार एक्शन और थ्रिलर वाली फिल्म किंग में एक साथ काम करने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं और सिद्धार्थ आनंद और गौरी खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि फिल्म किंग में शाहरुख खान फिर से 'डॉन' का किरदार में नजर आ सकते हैं. ऐसे में इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

King में ऐसा होगा King Khan का लुक

पिंकविला की इस रिपोर्ट में बताया गया है फिल्म किंग में शाहरुख खान का लुक कैसे होगा. कहा गया कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी और इसमें किंग खान के बाल लंबे होंगे और उनकी हल्की दाढ़ी भी होगी. माना जा रहा है कि मेकर्स उनके लुक से फैंस को हैरान करने वाले हैं.


ये भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान से भी ज्यादा रईस है फिल्म इंडस्ट्री की ये फैमिली, 10,000 करोड़ संपत्ति के हैं मालिक


Don 3 में नजर ना आने से फैंस थे निराश 

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 का ऐलान होने के बाद फैंस काफी निराश थे. लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भी शाहरुख ही डॉन के रोल में होंगे पर इसबार  रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की घोषणा की गई थी. ऐसे में फैंस में नाराजगी और निराशा देखी गई थी. इससे पहले डॉन 1 और डॉन 2 में किंग खान ही लीड रोल में नजर आए थे.


ये भी पढ़ें: Salman Khan के गोली कांड के बाद बढ़ी Shah Rukh Khan की सुरक्षा, टाइट सिक्योरिटी के बीच आए नजर


DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement