Advertisement

Pathaan Controversy: Shah Rukh Khan को मिला इस को-स्टार का सपोर्ट, Besharam Rang को लेकर लोगों के इरादों को बताया 'बेशर्म'

Pathaan के Besharam Rang को लेकर चल रहे विवाद पर Shah Rukh Khan की इस को-स्टार ने लोगों को करारा जवाब दिया है. जानें पूरा मामला.

Latest News
Pathaan Controversy: Shah Rukh Khan को मिला इस को-स्टार का सपोर्ट, Besharam Rang को लेकर लोगों के इरादों को बताया 'बेशर्म'

Pathaan Controversy: Suchitra Krishnamoorthi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ. इसमें दीपिका पादुकोण के बिकिनी लुक (Deepika Padukone Bikini controversy) को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है खासकर उनकी भगवा रंग (Saffron Bikini Row) की बिकिनी को लेकर तो मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक्ट्रेस की भगवा बिकिनी को पर हिंदू समुदाय सहित कई नेताओं ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. अब इस मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कोस्टार रहीं एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने लोगों की क्लास लगा दी है. एक्ट्रेस ने उन लोगों को बेशर्म बता डाला है जो गाने को ट्रोल कर रहे.  

एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पठान फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. बेशर्म रंग गाने पर बढ़ती बहस के बीच सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक ट्वीट कर डाला है. उन्होंने इसपर अपनी राय शेयर करते हुए लिखा, 'रंग कभी बेशरम नहीं हो सकते. बेशर्म होते हैं लोगों के इरादे.'

सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिल्‍म 'कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. इसके अलावा वह कई  पॉप म्यूजिक वीडियोज  में नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Pathaan विवाद के बीच फैंस से रूबरू हुए Shah Rukh Khan, AskSRK सेशन में फिल्म को लेकर दिए बिंदास जवाब

इन एक्ट्रेसेस में किया दीपिका का बचाव

कन्नड़ एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या ने हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दीपिका का बचाव करते हुए कहा था, "सामंथा को उनके तलाक के लिए ट्रोल किया गया. साईं पल्लवी को उनकी राय के लिए, रश्मिका को उनके ब्रेकअप के लिए, दीपिका को उनके कपड़ों के लिए और कई अन्य महिलाओं को 'सब कुछ' के लिए. पसंद की स्वतंत्रता हमारा मूल अधिकार है. महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- नारी द्वेष उतनी ही बुराई है जिससे हमें लड़ना चाहिए.' 

ये भी पढ़ें: Pathaan Controversy के बीच BJP नेता ने किया Shah Rukh Khan को चैलेंज, बोले-अपनी बेटी के साथ फिल्म देखकर बताओ

पठान को लेकर नहीं खत्म हो रहा बवाल 

कई राजनेताओं और संगठनों ने फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सिनेमाघरों में इसके रिलीज होने पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कह रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement