Advertisement

Shah Rukh Khan को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

बीते सप्ताह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अब धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

Latest News
Shah Rukh Khan को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Shah Rukh Khan शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

एनसीपी नेता और बॉलीवुड स्टार्स के चहेते बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. वहीं, बीते सप्ताह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी और अब एक हफ्ते बाद धमकी देने वाले आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होने पर पुलिस ने वकील मोहम्मद फैजान खान को रायपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. 

आरोपी ने अक्टूबर में एक्टर को धमकी भरा कॉल कर 50 लाख रुपये की मांग की थी. पिछले हफ्ते फैजान ने दावा किया था कि उनका फोन खो गया था, जिसका इस्तेमाल पिछले हफ्ते धमकी भरे कॉल करने के लिए किया गया था. इस मामले में उन्होंने दो नवंबर को पुलिस से शिकायत भी की थी.

यह भी पढ़ें- Salman Khan के बाद अब Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, जांच जारी

शाहरुख खान को मिली थी धमकी

बांद्रा पुलिस स्टेशन को शाहरुख खान के लिए धमकी भरा फोन आया था. कॉल में शख्स ने कहा, '' मैं मन्नत बैंडस्टैंड के शाहरुख खान को कॉल कर रहा हूं. अगर उसने 50 लाख रुपये नहीं दिए तो मैं उसे मार डालूंगा. कोई बात नहीं, अगर आप बताना चाहते हैं तो मेरा नाम हिंदुस्तानी लिख सकते हैं. हालांकि शाहरुख खान ने इस धमकी भरे कॉल को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. एक्टर को पिछले साल भी धमकियां मिली थी और उन्हे बाद में Y+ सिक्योरिटी दी गई है. वहीं, मौत की धमकियों के बीच शाहरुख खान जहां हर बार अपने जन्मदिन पर फैंस से मन्नत के बाहर मुलाकात करते थे, वो इस बार उन्होंने नहीं किया.

यह भी पढ़ें- Salman,Shah Rukh के अलावा बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद इन स्टार्स को मिली Lawrence Bishnoi गैंग से धमकियां

सलमान खान को मिल चुकी है धमकी

शाहरुख खान के अलावा एक्टर सलमान खान को भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं. जेल में बंद गैंगस्टर ने मंदिर में माफी मांगने या फिर 5 करोड़ रुपये देने की मांग की है. एक हफ्ते पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में राजस्थान के एक शख्स को कर्नाटक से हिरासत में लिया गया था. 

इस फिल्म में दिखाई देंगे शाहरुख

काम को लेकर बात करें, तो वह आखिरी बार सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो रोल में दिखे थे. इसके बाद वह सुजॉय घोष की फिल्म किंग में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement