Advertisement

Shah Rukh Khan पपराजी के कैमरों में नहीं होते कैद, मीडिया से बनाई थी दूरी, अब सामने आई असली वजह

Shah Rukh Khan काफी समय से पैपराजी द्वारा क्लिक किए जाने से बचते रहे हैं. किंग खान के इस असामान्य व्यवहार ने कई लोगों का ध्यान खींचा और अब इसके पीछे की वडह भी सामने आ गई है.

Latest News
Shah Rukh Khan पपराजी के कैमरों में नहीं होते कैद, मीडिया से बनाई थी दूरी, अब सामने आई असली वजह

Shah Rukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी अरसे से पैपराजी और मीडिया के कैमरों में कैद नहीं हो रहे हैं. वो अपने दीदार का मौका मीडिया को नहीं दे रहे थे. कम ही ऐसे मौकों रहे हैं जब वो पपराजी (Shah Rukh Khan paparazzi) के कैमरे में बड़ी मुश्किल से कैद हुए. उनके इस व्यवहार ने तमाम फैंस का ध्यान भी खींचा था. अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है. हाल ही में, मुंबई के पपराजी वरिंदर चावला ने किंग खान के इस व्यवहार पीछे के कारण का खुलासा किया.

शाहरुख खान को लेकर पपराजी वरिंदर चावला ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि किंग खान मीडिया और फोटोग्राफरों से क्यों बचते रहते हैं. वरिंदर ने खुलासा किया कि साल 2021 में अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एक्टर मीडिया से काफी नाराज हैं. हिंदी रश के साथ एक बातचीत के दौरान वरिंदर ने एक घटना काभी जिक्र किया जब उन्हें शाहरुख खान का फोन आया था.

उन्होंने कहा '2023 में जब पठान रिलीज हुई, तो हमारी टीम ने एक्टर को देखा और उन्होंने इसे मेरे पास भेजा, लेकिन, मुझे यह पसंद नहीं आया क्योंकि ऐसा लग रहा था जैसे हम उसकी निजता पर हमला कर रहे थे और शाहरुख नाराज लग रहे थे.' इसके बाद वरिंदर ने किंग खान की निजता में दखल के लिए माफी भी मांगी थी.


ये भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ और Depression से जूझ चुके हैं ये फिल्मी सितारे, खुद बताया कैसा होता था महसूस


यही नहीं उनके पास शाहरुख के मैनेजर का फोन भी आया था और बताया कि किंग खान उनसे बात करना चाहते हैं. वरिंदर ने कहा 'मुझे आर्यन खान के प्रति उनके प्यार का एहसास हुआ मेरे भी बच्चे हैं, अगर लोग मेरे बच्चों के बारे में बुरी और नकारात्मक बातें सुनाते तो मुझे भी दुख होता. वो तब बहुत दुखी, परेशान थे, हमें इसकी कोई परवाह नहीं थी, हम बस शिकायत करते रहे कि शाहरुख हमें तस्वीरें नहीं देते और हमेशा अपना चेहरा छिपाते हैं वह मीडिया से नाराज हैं कि उन्होंने उनके बेटे के साथ क्या किया.'


ये भी पढ़ें: लुक्स के कारण रिजेक्शन झेल चुके हैं ये 9 एक्टर्स, आज हैं बॉलीवुड के बादशाह


बता दें कि साल 2021 में, आर्यन खान को कॉर्डेलिया क्रूज मामले में नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 22 दिनों तक सलाखों के पीछे रहे बाद में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement