Advertisement

Jawan Trailer: Shah Rukh Khan ने फैंस को दिया डबल सरप्राइज, शेयर किया धमाकेदार वीडियो

Shah Rukh Khan अपनी फिल्म Jawan से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दो तगड़े सरप्राइज दे दिए हैं.

Latest News
Jawan Trailer: Shah Rukh Khan ने फैंस को दिया डबल सरप्राइज, शेयर किया धमाकेदार वीडियो

Shah Rukh Khan Film Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में लगे हुए हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही अपने फैंस के लिए 'जवान' ( Film Jawan) लेकर हाजिर होने वाले हैं. 'जवान' का एक टीजर और कुछ गाने (Jawan Songs) तो हिट हो गए हैं लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर (Jawan Trailer) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब सभी का ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए किंग खान ने अपने फैंस को एक नहीं दो- दो तगड़े सरप्राइज दिए हैं.

शाहरुख खान ने कल फैंस से वादा किया था कि वो 'जवान' का तीसरा गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज करेंगे. जो उन्होंने आज दिन के फर्स्ट हाफ में ही रिलीज कर दिया है. इस गाने के अलावा शाहरुख ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है. पहला सरप्राइज तो किंग खान ने ट्विटर पर 'जवान' का तीसरा शेयर करके दिया है, जिसमें शाहरुख ऑल ब्लैक लुक में जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने में उनके डांस स्टेप्स साउथ फिल्मों के हीरो से इंस्पायर्ड लग रहे हैं. दूसरा सपरप्राइज इस ट्वीट के कैप्शन में छुपा है. यहां देखें शाहरुख का नया गाना-

ये भी पढ़ें- Jawan Trailer का इंतजार खत्म, खुशी से उछल पड़ेंगे Shah Rukh Khan के फैंस

Shah Rukh Khan Film Jawan

शाहरुख ने इस गाने को रिलीज करते हुए 'जवान' के ट्रेलर का ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'ये 'छैया छैया' नहीं है, ये #NotRamaiyaVastavaiya नहीं है. ये जवान का 'ता ता थैया' है. इस गाने के पीछे कई किस्से हैं लेकिन किस्से 31 अगस्त के लिए हैं, जब फिल्म का ट्रेलर सामने आएगा. अभी के लिए मेरे साथ डांस करें'. इस तरह दिलचस्प अंदाज में शाहरुख ने फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. बता दें कि #Jawan 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें- जवान के रिलीज से पहले शाहरुख खान के घर के बाहर मचा बवाल, पुलिस ने टाइट की सिक्योरिटी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement