Advertisement

Bilkis Bano के दर्द पर छलके Shabana Azmi के आंसू, बोलीं- अपराधियों को मिठाई खिलाना गलत

Shabana Azmi ने बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के दोषियों की रिहाई को सरासर गलत बताया है. इसके साथ ही सवाल किया है कि उनका साथ देने के लिए कोई खड़ा क्यों नजर नहीं आ रहा है. शबाना आजमी, बिलकिस का दर्द बयां करते हुए खुद ही रो पड़ीं.

Latest News
Bilkis Bano के दर्द पर छलके Shabana Azmi के आंसू, बोलीं- अपराधियों को मिठाई खिलाना गलत

Shabana Azmi, Bilkis Bano: शबाना आजमी, बिलकिस बानो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. वो इंडस्ट्री के साथ देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती दिखाई देती हैं. वहीं, हाल ही में शबाना आजमी ने बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के दोषियों की रिहाई को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि गैंगरेप के आरोपियों को छोड़ा जाना सरासर गलत है. वहीं, बिलकिस के संघर्षों पर बात करते हुए शबाना रो पड़ीं और इंटरव्यू के दौरान अपने आंसू पोंछती दिखाई दीं. उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान कई लोगों पर सवाल खड़े किए हैं.

शबाना आजमी ने बताया जब उन्हें बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के बारे में पता चला तो वो सन्न रह गईं. यही नहीं रिहाई के बाद दोषियों का मिठाई खिलाकर स्वागत करने पर भी शबाना ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि इससे समाज में गलत संदेश गया है. शबाना ने एनडीटीवी से बात कर करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है अभी भी हमारे देश में अन्याय और अपराधों को लेकर समझ विकसित नहीं हो पाई है. ये वाकई मायनों में भयानक है.

ये भी पढ़ें- Bilkis Bano को सिंगर Rabbi Shergill ने दिया मैसेज, बोले- पंजाब के सरदार करेंगे आपकी रक्षा

शबाना ने कहा- 'आज देश में वो सरकार है जो नारी शक्ति को बढ़ावा देने की बात करती है लेकिन उसी दिन जब नारी के साथ इतना जघन्य अपराध करने वालों को सम्मानित किया जाता है या उनका स्वागत किया जाता है तो मैं सोच में पड़ जाती हूं कि ये कितना शर्मनाक है'.

ये भी पढ़ें- कार एक्सिडेंट से जूझ चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस, एक के चेहरे में घुसे थे 67 कांच के टुकड़े

शबाना, बिलकिस की हालत पर बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाईं और बोलीं कि 'जिस महिला के साथ ये सब घटित हुआ है उसके साथ खड़े होने के लिए कोई क्यों नहीं है? महिला के वकील ने कहा था कि वो अकेली कब तक लड़ेगी? तो ऐसे में बिलकिस को किसी का साथ क्यों नहीं मिला'?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement