Advertisement

Akshay Kumar की फिल्म Selfiee बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, वायरल हो रहे फनी मीम्स 

Akshay Kumar की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Selfiee बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन ढेर हो गई. इसे लेकर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं.

Akshay Kumar की फिल्म Selfiee बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, वायरल हो रहे फनी मीम्स 

Selfiee

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म सेल्फी (Selfiee) 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए दो ही दिन हुए पर इसकी हालात कुछ ठीक नहीं दिख रही है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे खराब ओपनिंग वाली फिल्म है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी मीम्स वायरल हो रहे हैं. लोग जमकर मजाक बना रहे हैं. 

राज मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है. इसमें अक्षय कुमार को एक फिल्म स्टार के रूप में दिखाया गया है. वहीं इमरान इस फिल्म में पुलिस अधिकारी के रोल में हैं. इस फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी नजर आई हैं. हालांकि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद लोग जमकर इसका मजाक बना रहे हैं. फिल्म से जुड़े कई मीम्स ट्वीटर पर वायरल हो रहे हैं. 

देखें फनी मीम्स:  

 

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi के साथ Akshay Kumar ने किया सिजलिंग डांस, हो गए ट्रोल, लोग बोले 'मजे तो इनके हैं'

बता दें कि फिल्म के रिलीज होते ही जितने रिव्यू (Selfiee review सामने आए थे वो भी काफी निराशाजनक थे. फिल्म देखने वालों को ये कुछ खास पसंद नहीं आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement