Advertisement

Seema Sajdeh: ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाईं Sohail Khan की एक्स वाइफ, लोग बोले- इतनी क्यों पी ली?

Sohail Khan की एक्स वाइफ Seema Sajdeh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सीमा लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं.

Seema Sajdeh: ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाईं Sohail Khan की एक्स वाइफ, लोग बोले- इतनी क्यों पी ली?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स वाइफ और नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'फैबुल्स लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' फेम सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. बता दें कि अपनी शादी टूटने के बाद से ही सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. इन सब के बीच फैशन डिजाइनर हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की डिनर पार्टी में पहुंची थीं. अब उनका पार्टी से निकलने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सीमा पैपराजी को पोज देती नजर आईं. हालांकि, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देख लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल, इस वीडियो में सीमा को नशे की हालत में स्पॉट किया गया. पैपराजी को पोज देते वक्त वे ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं. फिर क्या था, सीमा की ऐसी हालत देख लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें- Archana Gautam के फिर बदले तेवर, Bigg Boss को दे डाली धमकी, बोलीं-ज्यादा हो रहा है...  

यहां देखें वीडियो-

 

वीडियो में सीमा करण जौहर के घर के दरवाजे पर खड़ी नजर आ रही हैं. इस दौरान वो आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं लेकिन उनके कदम साथ नहीं देते. आप देख सकते हैं कि कैसे एक कदम बढ़ाते ही उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और सीमा गिरते-गिरते बचती हैं. यही वजह है कि अब लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. 

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'नशे से चढ़ गई' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतनी पी ही क्यों कि ठीक से चल भी नहीं पा रही हो.' एक और यूजर लिखते हैं, 'जरा सा झूम लूं मैं.'

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi का छलका दर्द, एक्ट्रेस को आई पुराने प्यार की याद

गौरतलब है कि सीमा फैशन डिजाइनर के साथ-साथ स्टाइलिस्ट भी हैं. इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सीमा आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं. कई बार वे अपने ग्लैमरस लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement