Advertisement

SEBI के हत्थे चढ़े अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत 57 लोग, लगा बैन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Arshad Warsi और उनकी पत्नी पर मारिया गोरेटी पर सिक्‍योरिटी मार्केट में बैन कर दिया है. हालांकि इससे उनके फिल्मी करियर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है.

Latest News
SEBI के हत्थे चढ़े अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत 57 लोग, लगा बैन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Arshad Warsi wife Maria Goretti

Add DNA as a Preferred Source

SEBI ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) और उनकी पत्नी पर मारिया गोरेटी पर सिक्‍योरिटी मार्केट में बैन कर दिया है. उनको यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो से संबंधित एक मामले में प्रतिभूति बाजार से 1-5 साल के लिए बैन कर दिया गया है. इसमें निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सलाह दी गई थी. मामले में अरशद और उनकी पत्नी के अलावा 57 अन्य लोगों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई थी. बताया जा रहा है कि इसके तहत इन सभी लोगों पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए बैन कर दिया गया है. 

बाजार नियामक सेबी ने अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी और 57 अन्य संस्थाओं को यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो से संबंधित एक मामले में प्रतिभूति बाजार से 1-5 साल के लिए बैन किया है. नियामक ने वारसी और उनकी पत्नी मारिया पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. गुरुवार को सेबी ने आदेश जारी किया है जिसके अनुसार, बाजार नियामक ने कपल को प्रतिभूति बाजार से 1 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है.

यही नहीं सेबी ने साधना ब्रॉडकास्ट (अब क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम लिमिटेड) के प्रमोटरों सहित 57 अन्य संस्थाओं पर 5 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है.

ये भी पढ़ें: Prabhas को ‘जोकर’ कहने पर Arshad Warsi ने तोड़ी चुप्पी, सफाई देते हुए कही ये बात

साल 2023 में भी अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी के खिलाफ सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने एक कड़ा एक्शन लिया था. इन दोनों को सेबी ने बैन कर दिया था. सेबी ने प्रमोटर्स सहित कुल 31 यूनिट्स को सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने से मना कर दिया था. अरशद और उनकी पत्नी पर आरोप था कि उन्होंने यूट्यूब पर निवेशकों को शेयर्स खरीदने या बेचने के लिए भ्रामक सुझाव के वीडियोज अपलोड किए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement