Advertisement

Kiara Advani ने Sidharth Malhotra को छोड़ इस एक्टर संग रचाई शादी? मंडप में बैठ मुस्कुराती दिखीं 'प्रीति'

कियारा आडवाणी(Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा(Satyaprem Ki Katha) में दोनों की शादी की फोटो वायरल हो रही है.

Kiara Advani ने Sidharth Malhotra को छोड़ इस एक्टर संग रचाई शादी? मंडप में बैठ मुस्कुराती दिखीं 'प्रीति'

Kartik Aaryan Kiara Advani: कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी(Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा(Satyaprem Ki Katha) को लेकर चर्चा में बने हुए है. इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर भी लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. वहीं, इस बीच फिल्म का गाना आज के बाद तू मेरी रहना भी रिलीज हुआ था. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस बीच गाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में कार्तिक और कियारा खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं.

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. कियारा ने इस दौरान व्हाइट लहंगे में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने साथ ही व्हाइट गोल्डन ज्वैलरी पहनी है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन भी व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं. दोनों कलाकार मंडप के सामने बैठे हैं और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक दूसरी तस्वीर में कार्तिक ने कियारा को गोद में उठाया हुआ है. कार्तिक और कियारा की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Satyaprem Ki Katha Teaser: Kiara Advani और Kartik Aaryan को जोड़ी को फैंस ने बताया 'सुपरहिट', टीजर में दिखी इंटेंस लव स्टोरी

कियारा ने डिलीट किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने यह तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं. हालांकि उन्होंने कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया था. दोनों की तस्वीर सिड कियारा की शादी की याद दिला रही है. वहीं, एक्ट्रेस के फैंस भी सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कमेंट कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था. इसके बाद भी एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई यह तस्वीरें फैंस पेज पर नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Satyaprem Ki Katha: एक बार फिर बनेगी Kartik Aaryan-Kiara Advani की जोड़ी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

29 जून को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि सत्यप्रेम की कथा का गाना आज के बाद तू मेरी रहना, तुलसी कुमार ने गाया है. वहीं, इसके लिरिक्स मनन भारद्वाज ने लिखे है. फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को नजर आएगी. इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा रत्ना पाठक, गजराज जैसे बेहतरीन कलाकार भी दिखाई देंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement