Advertisement

Satish Kaushik को कार में आया था Heart Attack, जानें मौत से पहले उस रात क्या हुआ?

Satish Kaushik का निधन Heart Attack की वजह से हुआ था. हाल ही में उनके आखिरी पलों की दुखद रिपोर्ट्स सामने आई हैं.

Satish Kaushik को कार में आया था Heart Attack, जानें मौत से पहले उस रात क्या हुआ?

Satish Kaushik Last Words: सतीश कौशिक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik Passed Away) इन दुनिया को अलविदा कह गए हैं. 66 की उम्र में उनका निधन हो गया है. उनके खास दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सतीश कौशिक की मौत की दुखद खबर दी है, जिसके बाद से इंडस्ट्री सदमे में है. कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक जाहिर किया है. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में उनके आखिरी पलों से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर सभी की आंखें नम हो गई हैं. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक ने सतीश कौशिक (Satish Kaushik Heart Attack) की जान ली है.

सतीश कौशिक का निधन गुरुवार सुबह हुआ है, जिसके बारे में अनुपम खेर ने इमोशनल पोस्ट में जानकारी दी थी. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक ने उनकी जान ली है. जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक को कार में हार्ट अटैक आया था. अभिनेता बीती रात अपने किसी जानने वाले से मिलने जा दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे थे और कार में बैठे हुए रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik निधन से पहले Holi पार्टी करते आए थे नजर, कुछ घंटों में गई जान, देखें तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा. बता दें कि सतीश कौशिक इंडस्ट्री के जाने- माने एक्टर होने के साथ- साथ सक्सेसफुल फिल्ममेकर भी थे. उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. अनुपम खेर, कंगना रनौत समेत इंडस्ट्री के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik को Kapil Sharma शो की इस हसीना पर था जबरदस्त क्रश, बताया कब हुआ था प्यार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement