Advertisement

'मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता', Satish Kaushik के मैनेजर ने बताए उनके आखिरी शब्द, दिल तोड़ देंगी एक्टर की ये बातें

Satish Kaushik के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा है. उनके मैनेजर ने एक्टर के आखिरी शब्दों के बारे में खुलासा किया जो दिल तोड़ देने वाला है.

Latest News
'मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता', Satish Kaushik के मैनेजर ने बताए उनके आखिरी शब्द, दिल तोड़ देंगी एक्टर की ये बातें

Satish Kaushik Last Words: सतीश कौशिक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिदी: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. गुरुवार सुबह उनका हार्ट अटैक (Satish Kaushik heart attack) से निधन हो गया है. उनके यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. कई सेलेब्स उनकी अंतिम यात्रा में इमोशनल नजर आए. इंडस्ट्री के लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि उनका जिगरी और हंसता खेलता दोस्त अब उनके बीच नहीं रहा. इसी बीच सतीश के मैनेजर (Satish Kaushik Manager) ने उनके आखिरी पलों के बारे में खुलासा किया है. मैनेजर संतोष राय ने बताया कि एक्टर के आखिरी शब्द क्या थे.

ईटाइम्स के साथ बातचीत में सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने खुलासा किया कि एक्टर ने रात करीब 8:30 बजे अपना डिनर खत्म किया, 9 मार्च, 2023 को सुबह 8:50 बजे उनकी मुंबई के लिए फ्लाइट थी तो वो सोने के लिए बगल के कमरे में चले गए. संतोष ने कहा, '12:05 बजे उन्होंने बहुत जोर से मेरा नाम पुकारना शुरू किया. मैं दौड़ता हुआ गया और पूछा, 'क्या हुआ सर? क्यूं चिल्ला रहे हो? इसके बजाय आपने मुझे फोन पर कॉल क्यों नहीं किया? उन्होंने मुझसे कहा, 'सुनो, मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. प्लीज मुझे डॉक्टर के पास ले चलो. मैं और वो तुरंत कार में बैठ कर चले गए.'

संतोष राय ने बताया कि डिनर के दौरान एसिडिटी या किसी तरह की तकलीफ के कोई लक्षण नहीं थे. संतोष ने एक्टर के आखिरी शब्दों का भी खुलासा किया. संतोष से एक्टर ने कहा, 'संतोष, प्लीज मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता. मैं वंशिका (उनकी बेटी) के लिए जीना चाहता हूं. मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा. शशि और वंशिका का ख्याल रखना.' संतोष ने बताया जब वो अस्पताल पहुंचे तो सतीश बेहोश थे.

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik को कार में आया था Heart Attack, जानें मौत से पहले उस रात क्या हुआ?

साथ ही संतोष ने बताया कि उन्होंने सतीश कौशिक के भाइयों के बच्चों को बुलाया और उन्हें सब कुछ बताया था. उन्होंने सतीश जी की पत्नी को भी इस बारे में बताया. साथ ही उन्होंने अनुपम खेर को भी कॉल किया था.

संतोष ने कहा, 'सतीश जी मुझसे कहते थे कि अगर कुछ होता है या कुछ भी चाहिए तो मैं सबसे पहले अनुपम जी और अनिल कपूर जी को फोन करूं. अनुपम जी ने मेरा कॉल नहीं उठाया था. वो गहरी नींद में सो रहे होगें. हालांकि अनुपम जी ने जल्द ही कॉल बैक किया. वे अगले दिन तक डटे रहे.'

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik के पार्थिव शरीर को देख आंसू रोक नहीं पाए जिगरी दोस्त Anupam Kher, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement