Advertisement

'पापा पुनर्जन्म मत लेना, मैं मिलने आऊंगी', Satish Kaushik की 11 साल की बच्ची का वीडियो देख रो पड़े लोग

Satish Kaushik के जाने के बाद उनकी 11 साल की बेटी ने एक चिट्ठी लिखी थी, जिसे उसने पढ़कर सुनाया तो हर कोई रो पड़ा.

'पापा पुनर्जन्म मत लेना, मैं मिलने आऊंगी', Satish Kaushik की 11 साल की बच्ची का वीडियो देख रो पड़े लोग

Satish Kaushik Daughter: सतीश कौशिक की बेटी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन का गम आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं. वहीं, हाल ही में उनके बर्थडे के मौके पर परिवार और करीबियों ने एक मेमोरियल का आयोजन किया था, जिसमें सतीश कौशिक की यादें ताजा की गईं. इस मेमोरियल इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जो हर किसी को इनोशनल कर रहा है. ये वीडियो सतीश कौशिक की नन्ही सी बेटी (Satish Kaushik Daughter) वंशिका का है, जो अपने पापा को याद करते हुए दिल की बात कह रही है.

दिल तोड़ देगा ये वीडियो

दरअसल, सतीश कौशिक के खास दोस्त अनुपम खेर ने 11 साल की वंशिका का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए हैं. अनुपम खेर ने बताया कि वंशिका ने उन्हें एक खत लिखकर दिया था और कहा था कि 'बिना खोले इसे पापा की चिता पर रख देना'. अनुपम खेर बताते हैं कि सतीश के 67वें जन्मदिन पर वंशिका ने इस चिट्ठी में लिखी हुई बातें सभी को सुनाईं तो हम सबका दिल टूट गया.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik के जाने के बाद बर्थडे पर पत्नी ने यूं किया याद, बेटी का चेहरा देख बैठ गया लोगों का दिल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Satish Kaushik को याद करती है उनकी बेटी

अनुपम खेर ने इस पोस्ट के साथ वंशिका का चिट्ठी पढ़ते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. वंशिका चेहरे पर बहादुरी वाली स्माइल लाकर कहती है कि 'हैलो पापा, मैं जानती हूं कि अब आप हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी. आपके कई दोस्तों ने मुझे समझाया कि मुझे स्ट्रॉन्ग रहना होगा लेकिन आपके बिना नहीं जी सकती हूं. मैं आपको बहुत मिस करती हूं, आप मेरे सपने में रोज आना. अगर मुझे पता होता कि ऐसा हो जाएगा तो मैं हफ्तों तक स्कूल नहीं जाती और आपके साथ वक्त बिताती. काश मैं आपको आखिरी बार से गले लगा सकती. आप नहीं हैं, फिर भी आप हमेशा दिल में रहेंगे'.

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik Birthday: इस फिल्म से आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे सतीश कौशिक, निभाएंगे अहम किरदार

'मम्मी से कौन बचाएगा?'

वंशिका आगे कहती है कि 'पता कि अब मुझे कौन बचाएगा, जब मां मुझे होमवर्क नहीं करने पर डांटेंगी. मेरा स्कूल जाने का भी मन नही होता है. आप प्लीज हर दिन मेरे सपने में आया करना. आप स्वर्ग में खुश रहें, जहां आपके पास बड़ा घर, रोल्स रॉयस, फरारी और लैम्बॉर्गिनी हो. हम 90 साल बाद दोबारा मिलेंगे, आप प्लीज पुनर्जन्म मत लेना. मैं जब अपने दिल पर हाथ रखूंगी तो आप याद आओगे, मेरे पास दुनिया के बेस्ट पापा थे. इस वीडियो में दिख रहा है कि वंशिका की चिट्ठी हर किसी को इमोशनल कर रही है. सतीश कौशक की पत्नी शशि की आंखों से भी आंसू आ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement