Advertisement

Satish Kaushik के जाने के बाद बर्थडे पर पत्नी ने यूं किया याद, बेटी का चेहरा देख बैठ गया लोगों का दिल

Satish Kaushik के बर्थडे पर पत्नी Shashi ने पति को खास अंजाज में याद किया है. इस दौरान बेटी Vanshika का चेहरा देखकर फैंस इमोशमल हो गए हैं.

Satish Kaushik के जाने के बाद बर्थडे पर पत्नी ने यूं किया याद, बेटी का चेहरा देख बैठ गया लोगों का दिल

Satish Kaushik Daughter: सतीश कौशिक की बेटी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) 9 मार्च को अचानक ये दुनिया छोड़कर चले गए थे. उनके जाने का दर्द आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं. वो अपने पीछे एक बेटी वंशिका और पत्नी शशि (Shashi) को छोड़कर गए हैं. वहीं, आज 13 अप्रैल को सतीश कौशिक का जन्मदिन है, इस खास मौके पर उनकी पत्नी ने दुखी होकर नहीं बल्कि उनकी यादों का ताजा कर मनाया. इस खास सेलीब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सतीश की बेटी (Satish Kaushik Daughter) वंशिका (Vanshika) को देखकर लोगों का दिल बैठा जा रहा है.

दरअसल, सतीश कौशिक के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी शशि ने उनकी यादों को ताजा करने के लिए एक खास इंतजाम किया है. उन्होंने दुख बांटने के लिए दोस्तों और करीबियों को एक साथ इनवाइट किया है, जिसमें अनुपम खेर समेत कई सेलेब्रिटीज और रिश्तेदार पहुंचे हैं. इस इवेंट से विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शशि अपनी बेटी के साथ पपराजी को पोज देती दिखाई दे रही हैं. दोनों ने अपनी मुस्कुराहट के पीछे दर्द छुपाया है. यहां देखें वायरल हो रहा शशि और वंशिका का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Satish Kaushik Birthday: इस फिल्म से आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे सतीश कौशिक, निभाएंगे अहम किरदार

शशि और वंशिका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सतीश कौशिक की बेटी को देखकर कई लोग इमोशनल हो गए हैं. सभी को बेटी के चेहरे का दर्द नजर आ गया है. एक यूजर ने लिखा 'इतनी नन्ही बच्ची को कितना कुछ देखना पड़ा है'. एक अन्य ने लिखा- 'कितनी बाहादुर है ये बच्ची'. कई लोगों ने वंशिका को सतीश की कॉपी बताया है.

ये भी पढ़ें- 'जा तुझे माफ किया', Satish Kaushik का फेवरेट गाना लगाकर Anupam Kher ने कहा आखिरी अलविदा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement