Advertisement

Sarzameen Teaser में Ibrahim Ali Khan का दिखा विलेन अवतार, जानें क्या है Kajol-Prithviraj Sukumaran की फिल्म में खास

पृथ्वीराज सुकुमार (Prithviraj Sukumaran), काजोल (Kajol) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) स्टारर फिल्म सरजमीन (Sarzameen Teaser ) का टीजर 30 जून को टीजर रिलीज कर दिया गया है.

Latest News
Sarzameen Teaser में Ibrahim Ali Khan का दिखा विलेन अवतार, जानें क्या है Kajol-Prithviraj Sukumaran की फिल्म में खास

Sarzameen Teaser

Add DNA as a Preferred Source

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने 30 जून की रात को अपना आने वाली फिल्म सरजमीन (Sarzameen Teaser ) का टीजर रिलीज कर दिया है.फिल्म का डायरेक्शन कायोज ईरानी ने किया है. फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमार, काजोल और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अहम भूमिका में नजर आएंगे.फिल्म नादानियां के लिए इब्राहिम ने जमकर ट्रोलिंग का सामना किया था और अब उन्होंने इस फिल्म से फिर से वापसी की है.तो चलिए एक नजर डालते हैं कि ट्रेलर में क्या खास है.

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के डेढ़ मिनट के टीजर की झलक दिखाई है और कैप्शन में लिखा, '' सरजमीन की सलामती से बढ़कर कुछ नहीं. सरजमीन 25 जुलाई को रिलीज हो रही है, केवल जियो हॉटस्टार पर. 

फिल्म में पृथ्वीराज और इब्राहिम के बीच होगी भिड़ंत

सरजमीन फिल्म एक जूनूनी आर्मी ऑफिसर की कहानी है,जिसके रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में वे कश्मीर की घाटी को आतंकवाद से मुक्त कराना चाहते हैं. वहीं, फिल्म में इब्राहिम अली खान ने आतंकवादी की भूमिका अदा की है. वह डेढ़ मिनट के इस टीजर में आखिर में दिखाई देते हैं और वह काफी खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं. दोनों के बीच लड़ाई भी दिखाई जाएगी. इसके अलावा काजोल सरजमीन में पृथ्वीराज सुकुमार की पत्नी का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे. 

इब्राहिम के फैंस को नादानियां के बाद सरजमीन से है उम्मीद

बता दें कि फिल्म नादानियां के बाद इब्राहिम अली की यह दूसरी बॉलीवुड मूवी है. नादानियां में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर नजर आईं थी. इस फिल्म के लिए एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि नादानियां के बाद सरजमीन से दर्शकों को काफी उम्मीद है और लोगों का मानना है कि इब्राहिम इस फिल्म में बेहतर नजर आएंगे.

करण जौहर ने फिल्म के बारे में कही ये बात

वहीं, फिल्म के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा था, '' सरजमीन कर्तव्य, परिवार और हमें परिभाषित करने वाले विकल्पों के बारे में एक गहरी इमोशनल कहानी है. यह सिर्फ एक थ्रिलर नहीं है, यह एक पर्सनल और पावरफुल सफर है, जो उस समय को बयां करती है, जिसमें हम रह रहे हैं. ईमानदारी और दिल से यह इस बात की खोज करती है कि जब आपके आस-पास की हर चीज का परीक्षण किया जा रहा हो, तो अपनी वैल्यू को लेकर रियल बने रहने का क्या मतलब है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement