Advertisement

Sarfira Review: 1 रुपये में फ्लाइट टिकट बनाकर Akshay Kumar ने दे डाली हिट फिल्म, पढ़ें दर्शकों के रिव्यू

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म सरफिरा (Sarfira) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग इसे अक्षय कुमार की हिट फिल्म बता रहे हैं.

Latest News
Sarfira Review: 1 रुपये में फ्लाइट टिकट बनाकर Akshay Kumar ने दे डाली हिट फिल्म, पढ़ें दर्शकों के रिव्यू

Sarfira

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म सरफिरा (Sarfira) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि इससे पहले उनकी 350 करोड़ में बनी मूवी बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyaan Chote Miyaan) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, आज फिल्म रिलीज के बाद एक नजर डालते हैं दर्शकों के रिएक्शन पर, कि उन्हें फिल्म कैसी लगी है. 

सरफिरा में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान भी अहम रोल में नजर आई हैं. बता दें कि यह फिल्म साउथ स्टार सूर्या की मूवी सोरारई पोटरु की रीमेक है. इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है और फिल्म के निर्माता सूर्या और ज्योतिका हैं. इसके अलावा फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में जो कि आम और गरीब जनता के लिए बेहद कम कीमत वाली फ्लाइट का निर्माण करता है, ताकि वे लोग उसमें सफर कर सकें. 

सोशल मीडिया पर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर ट्वीट वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने मूवी के बारे में लिखा- सरफिरा को दर्शकों से ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह एक बहुत ही अमेजिंग फिल्म है. हर किसी को यह मास्टरपीस देखनी चाहिए. अक्षय कुमार के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस. निर्देशन टॉप लेवल. कांट वेट.

वहीं, एक और यूजर ने लिखा- सरफिरा अब सिनेमाघरों में, एक देखने लायक फैमिली एंटरटेनिंग मूवी. 

इमोशनल है फिल्म की कहानी

तीसरे यूजर ने लिखा- रेटिंग- 3. सरफिरा प्रोमिसिंग फिल्म है. निर्देशक सुधा कोंगारा ज्यादातर हिस्सों में सही है और अच्छा आउटपुट देने में कामयाब रही हैं. अक्षय कुमार वन मैन आर्मी हैं, एक मात्र परफॉर्मेंस जो फिल्म को ऊपर उठाता है और आपको बांधे रखता है. क्या आप सूर्या को मिस करें.

सरफिरा का पहला भाग अच्छा है जहां भावनाएं वास्तव में काम करती हैं. हालांकि शुरुआती बिट कनेक्ट नहीं कर पाती है, क्योंकि सब कुछ बहुत तेज़ है. फिल्म एक रीमेक है और ट्रेलर में सब कुछ है इसलिए आप काफी हद तक जानते हैं कि अंतिम परिणाम क्या होगा. हालांकि, कुछ छोटे-छोटे ट्विस्ट डालने से, फिल्म [पहला भाग] देखने लायक है और आपका ध्यान खींचती है.

फिल्म को दर्शकों ने कहा ब्लॉकबस्टर

एक और यूजर ने लिखा- सरफिरा पैसा वसूल, मजबूत संदेश के साथ क्या सुंदर कहानी है, कहानी शानदार है, इंटरवल ब्लॉक, क्लाइमेक्स, अक्षय कुमार बनाम परेश रावल के बीच आमना सामना, भावनात्मक सीन, निर्देशक सूर्या का कैमियो, सब कुछ मास्टरपीस है.

सूर्या ने किया अक्षय कुमार का धन्यवाद

एक्टर सूर्या ने भी फिल्म सरफिरा और अक्षय कुमार को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- सरफिरा हम सभी के लिए हमेशा एक जरूरी फिल्म रहेगी. अक्षय कुमार सर सरफिरा को अपनी 150वीं फिल्म के रूप में चुनने के लिए थैंक्यू और आपने वीर को बहुत खूबसूरती से जीवंत किया है. सुधा कोंगारा आपने इतने सालों तक यह सपना देखा है, खुश हूं कि हमारी फिल्म अब सिनेमाघरों में है. राधिका मदान रानी के रूप में शानदार हैं. सर परेश रावल बस शानदार हैं. थैंक्यू. विक्रम, अब हमारे पास जीवन भर की खूबसूरत यादें है, किशोरावस्था में जो के पास अक्षय सर का पोस्टर था और अब वह एक प्राउड निर्माता है. प्यार और सम्मान. हम सरफिरा के कलाकारों और क्रू को अपार सफलता की शुभकामनाएं देते हैं.

सोरारई पोटरु की रीमेक है सरफिरा

बता दें कि सरफिरा सोरारई पोटरु की रीमेक है. सोरारई पोटरु में सूर्या ने अभिय ने किया था. उनके साथ अपर्णा बालमुरली नजर आई थीं. यह फिल्म जी. आर गोपीनाथ के मेमोयर सिंपली फ्लाई ए डेक्कन ओडिसी से इंस्पायर है. ये फिल्म गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के बजट फ्रेंडली एयरलाइंस स्थापित करने के वाले एक शख्स के चारों ओर घूमती है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म सरफिरा को लेकर बात करें, तो इसमें अक्षय कुमार और राधिका मदान के अलावा परेश रावल, सीमा बिस्वास और आर सरथकुमार ने अहम भूमिका अदा की है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement