Advertisement

Sardaar Ji 3 विवाद के बीच जावेद अख्तर ने दिया दिलजीत दोसांझ का साथ, एक्टर को क्यों बताया 'बेचारा'

Sardaar Ji 3 विवाद को लेकर अब जावेद अख्तर ने भी बड़ी बात कही है. वो दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते दिखे. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग तनाव बढ़ने से पहले की गई थी.

Latest News
Sardaar Ji 3 विवाद के बीच जावेद अख्तर ने दिया दिलजीत दोसांझ का साथ, एक्टर को क्यों बताया 'बेचारा'

 Javed Akhtar Diljit Dosanjh

Add DNA as a Preferred Source

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सरदार 3 (Sardaar Ji 3) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. ये भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) को कास्ट किया गया जिसपर बवाल मचा हुआ था. इस मामले को लेकर एक तरफ जहां कई सेलेब्स ने उनका साथ दिया वहीं कई विरोध में खड़े नजर आए. अब इस मामले पर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि सरदार जी 3 की शूटिंग तनाव बढ़ने से पहले की गई थी. 

दिलजीत दोसांझ फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ अभिनय करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. 27 जून को भारत को छोड़कर दुनियाभर में ये मूवी रिलीज हुई. इस फिल्म ने सीमा पार की कास्टिंग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है. अब एनडीटीवी के क्रिएटर्स मंच के साथ एक बातचीत में जब जावेद अख्तर से दिलजीत के खिलाफ प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने 'अब क्या करें बेचारा.'

उन्होंने कहा 'फिल्म पहले शूट की गई थी. उसको पता तो नहीं था कि ऐसा होगा. इस में पाकिस्तानी आदमी का पैसा तो नहीं डूबेगा, हिंदुस्तानी का पैसा डूबेगा. तो फिर क्या फायदा? जो पैसा पाकिस्तानी का जाएगा, वह भारतीय का है?'

ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही पाकिस्तान में हाउजफुल हुई Sardaar Ji 3, 11 साल पहले रिलीज हुई भारत की इस फिल्म को पछाड़ा 

बता दें कि सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मच गया था. फिल्म के मेकर्स से लेकर दिलजीत दोसांझ तो खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लोगों ने हानिया आमिर की कास्टिंग पर आपत्ति जताई थी. बीते महीने पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ले ली थी इस कारण वहां के सितारों को भारत में बैन कर दिया गया था. अब सरदार जी 3 में हानिया के होने से भारत में इसकी रिलीज को कैंसिल कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh और पाकिस्तानी आर्टिस्ट को सपोर्ट करना इस पंजाबी एक्टर के लिए पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement