Advertisement

Sara Ali Khan: पैपराजी को देखते ही तेजी से दौड़ पड़ीं सारा आली खान, वायरल हो रहा VIDEO

Sara Ali Khan इन दिनों Shubman Gill को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी को देख भागती हुई नजर आईं.

Latest News
Sara Ali Khan: पैपराजी को देखते ही तेजी से दौड़ पड़ीं सारा आली खान, वायरल हो रहा VIDEO

Sara Ali Khan  सारा अली खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) की डेटिंग की खबरों मे चर्चा बटोर रखी है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है पर अकसर साथ में स्पॉट हो जाते हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. मीडिया के साथ फ्रेंडली रहने वाली सारा आज पैपराजी को देखते ही भागने लग गईं. इस वीडियो को देख लोगों ने उनको लेकर मजाक करना शुरू कर दिया. लोगों ने इसे देख मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. 

दरअसल सारा अली खान हाल ही में जब जिम में एंट्री कर रही थीं तो पैपराजी को सामने देखते ही दौड़ पड़ीं. उन्हें देख पैपराजी बुलाते रहे पर एक्ट्रेस रुकी नहीं. पैपराजी अकाउंट विरल भयानी ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें फोटोग्राफर को सारा अली खान को कैप्चर करते हुए देख सकता है. एक्ट्रेस को इस दौरान ग्रे कलर की टाई और डाई जिम टाइट्स पहने देखा जा सकता है जिसे उन्होंने ग्रे रंग के हॉल्टर-नेक जिम वेस्ट के साथ पेयर किया है.

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan और Shubman Gill के प्राइवेट पलों की फोटो हुई थी लीक, अब सामने आई सच्चाई

वीडियो में पैप्स सारा को बुलाते हुए सुने जा सकते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया और वो जितनी जल्दी हो सका दौड़ती हुई भाग गईं. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया ये तो किसी को मालूम नहीं पर लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, 'कोई शुभमन के बारे में ना पूछ ले कहीं इसी बात का डर है.'

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan ने Shubman Gill के साथ बिताए प्राइवेट लम्हे, लीक हो गई दिलचस्प Photo

बीते दिनों सारा अली खान और शुभमन गिल की एक फोटो वायरल हो रही थी जिसको लेकर कहा जा रहा है कि दोनों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर देखा गया था. एयरपोर्ट पर दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे थे. इस फोटो ने दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी. इससे पहले भी दोनों को एक साथ काफी बार साथ में देखा गया था. इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने मैच पर ध्यान देने के बजाय अपनी लेडीलव के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेटर की खिंचाई शुरू कर दी थी. हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये फोटो पुरानी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement