Advertisement

Sara Ali Khan ने रेड Bikini पहन कर पानी में लगाई आग, Hot वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Sara Ali Khan ने हाल ही में यूके से अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

Latest News
Sara Ali Khan ने रेड Bikini पहन कर पानी में लगाई आग, Hot वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से अलग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यहां आए दिन खुद से जुड़े नए-नए अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस के इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं. इन दिनों सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ यूके में विंटर वेकेशन मनाने पहुंची हुई हैं. एक्ट्रेस ने इस वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन्हीं में एक वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.

आपको बता दें कि सारा अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा बहुत वक्त निकालकर अक्सर घूमने फिरने निकल पड़ती हैं. इसी कड़ी में इस वक्त एक्ट्रेस यूके में हैं. अब यूके से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसने दिसंबर की सर्दी में भी इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सारा अली खान के इस वीडियो में एक्ट्रेस पानी में आग लगाती नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें- Dubai में हिरासत में लिए जाने के बाद Urfi Javed ने किया पहला पोस्ट, देखकर हैरान रह गए लोग

यहां देखें सारा अली खान का वीडियो-

 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा का अंदाज देखने लायक है.  रेड बिकिनी में पूल से बाहर आते हुए सारा ने पल भर में हर किसी के होश उड़ा डाले हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि चाहे बिकिनी हो या साड़ी, सारा अपनी अदाओं के चलते हर लुक में आग लगाती नजर आ जाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Malaika Arora: बहन अमृता के बाद अब बेटे Arhaan Khan ने किया मलाइका को 'बेइज्जत', कहा 'जेल की कैदी लग रही हो' 

वहीं, बात अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ नजर आने वाली हैं. ये फिल्म महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा पर आधारित होगी. इसके अलावा वह आजकल 'गैसलाइट' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement