Advertisement

Sara Ali Khan ने मां और भाई के साथ मनाया अपना 28वां जन्मदिन, एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन समेत इन सितारों ने दी बधाई

सारा अली खान(Sara Ali Khan) ने शनिवार को अपनी मां अमृता सिंह(Amrita Singh)और भाई इब्राहिम अली खान(Ibrahim Ali Khan)के साथ अपना 28वां जन्मदिन मनाया है, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Latest News
Sara Ali Khan ने मां और भाई के साथ मनाया अपना 28वां जन्मदिन, एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन समेत इन सितारों ने दी बधाई

Sara Ali Khan: सारा अली खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सारा अली खान(Sara Ali Khan) आज बॉलीवुड का जाना माना नाम है. एक्ट्रेस अक्सर ही अपने लुक्स और फनी अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, शनिवार को एक्ट्रेस ने अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. 12 अगस्त 2023 को 28 साल की हो गई हैं और इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया है. इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड सितारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है.

दरअसल, सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं.  इस दौरान वह अपनी मां अमृता सिंह और छोटा भाई इब्राहिम अली खान नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह अपने भाई और मां के साथ केक काटते हुए दिख रही हैं. वहीं अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सारा ने ग्रे कलर का नाइट सूट पहना हुआ है और वह नो मेकअप में दिख रही हैं.

Sara Ali Khan

ये भी पढ़ें- मंदिर जाने पर लगातार ट्रोल हो रहीं Sara Ali Khan, एक्ट्रेस ने लोगों को यूं दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

इन सभी के अलावा एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है जो कि केक काटने से पहले का है. इसमें वह बर्थडे केक की केंडल से डर जाती हैं. हालांकि बाद में वह ताली बजाते हुए दिखती हैं. वहीं, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके दोस्तों समेत बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने जन्मदिन की बधाई दी है.

ये भी पढ़ें-Sara Ali Khan: लग्जरी गाड़ी छोड़ मेट्रो में सफर करती दिखीं Saif Ali Khan की लाडली, बोलीं 'मुंबई मेरी जान '

कार्तिक समेत इन कलाकारों ने सारा को किया बर्थडे विश

सारा की दोस्त पलक मिस्त्री ने वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है. इसके अलावा अनन्या पांडे, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, राधिका मदान और कार्तिक आर्यन ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. कार्तिक ने सारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे सारा. इस पर सारा ने अपनी स्टोरी में रिपोस्ट किया है और कार्तिक को जन्मदिन की बधाई देने पर थैंक्यू कहा है. इसके अलावा करीना ने भी सारा को जन्मदिन की बधाई दी है. 

kartik aaryan

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं सारा

आपको बता दें कि सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त मुंबई में जन्मी थी. सारा अली खान बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. हालांकि कपल का अब तलाक हो चुका है और सैफ ने करीना संग दूसरी शादी की थी. वहीं, सारा अपनी दरियादिली और अपने सिंपल अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी फेमस है.

इस फिल्म में नजर आएंगी सारा

इसके साथ ही काम को लेकर बात की जाए तो वह हाल ही में फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आई थीं. इसके बाद वह अभी मेट्रो इन दिनों की तैयारी में जुटी हुई हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement