Advertisement

Sara Ali Khan: दाढ़ी और मूछ के साथ कुछ ऐसी नजर आती हैं सारा, शेयर की हैरान करने वाली Photo

Sara Ali Khan की एक फोटो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस दाढ़ी मूछ में नजर आ रही हैं. ये देख फैंस का दिमाग चकरा गया है.

Latest News
Sara Ali Khan: दाढ़ी और मूछ के साथ कुछ ऐसी नजर आती हैं सारा, शेयर की हैरान करने वाली Photo

Sara Ali Khan  सारा अली खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है. उनकी फिल्मों के अलावा लोगों को उनका चुलबुला अंदाज भी काफी पसंद आता है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने इसी अंदाज को दर्शाती रहती हैं और आए दिन दिलचस्प और फनी पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस की एक हैरान कर देने वाली फोटो सामने आई है जिसे देख लोगों का सिर चकरा गया है. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है. आप भी देखिए एक्ट्रेस की ये वायरल फोटो.

सारा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें एक्ट्रेस को अलग अंदाज में देखा गया. जी हां, वो दाढ़ी और मूछ में नजर आई हैं. लोग उनकी ये फोटो देख हैरान हैं. एक्ट्रेस इस फोटो में बिकिनी में पूल साइड बैठी दिख रही हैं. उनकी ये फोटो इसी कारण काफी वायरल हो रही है.

sara ali khan

ये भी पढ़े: Shubman Gill और Kartik Aaryan को छोड़ इस मिस्ट्री मैन संग Bikini में दिखीं Sara Ali Khan, फोटो देख फैंस के उड़े होश

इस फोटो के जरिए सारा अली खान ने फिल्ममेकर होमी अदजानिया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा. सारा ने लिखा, 'फोटोग्राफर को स्पॉट करें. हमेशा मुझमें स्त्री, सुंदर पक्ष को बाहर लाने के लिए धन्यवाद. जन्मदिन मुबारक हो.'

बता दें कि सारा अली खान होमी अदजानिया की आने वाली फिल्म 'मर्डर मुबारक' में लीड रोल निभा रही हैं. वहीं इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो अलग-अलग हेयर स्टाइल दिखाते हुए कुछ और वीडियो भी पोस्ट किए थे जिनमें से एक का कैप्शन था 'लव इज इन द हेयर.

ये भी पढ़े: Sara Ali Khan संग रोमांटिक फोटो पर Kartik Aaryan ने तोड़ी चुप्पी, बातों में आ गया 'पुराना प्यार'

सारा अली खान को आखिरी बार अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था. अब एक्ट्रेस जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर 'ऐ वतन मेरे वतन' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement