Advertisement

Sara Ali Khan और Shubman Gill के प्राइवेट पलों की फोटो हुई थी लीक, अब सामने आई सच्चाई

Sara Ali Khan और Shubman Gill की प्राइवेट मुलाकात की एक फोटो वायरल हो रही है लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है.

Latest News
Sara Ali Khan और Shubman Gill के प्राइवेट पलों की फोटो हुई थी लीक, अब सामने आई सच्चाई

Sara Ali Khan Shubman Gill सारा अली खान और शुभमन गिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेटर, शुभमन गिल (Shubhman Gill) इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर तो सुर्खियां बटोर ही रहे हैं पर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ उनकी डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था. दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल (Sara Ali Khan Shubman Gill Photo Viral) हुई थी जो काफी सुर्खियां बटोर रही थीं. दोनों को इस फोटो में प्राइवेट पल बिताते हुए देखा गया था. हालांकि इस फोटो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.  

दरअसल सारा अली खान और शुभमन गिल की एक फोटो वायरल हो रही थी जो अहमदाबाद हवाई अड्डे की बताई जा रही थी. दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे थे. इस फोटो ने दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी. इससे पहले भी दोनों को एक साथ काफी बार साथ में देखा गया था. इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने मैच पर ध्यान देने के बजाय अपनी लेडीलव के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेटर की खिंचाई शुरू कर दी थी. हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये फोटो पुरानी है. 

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें को, सारा के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया कि तस्वीर पुरानी है, क्योंकि एक्ट्रेस काफी समय से मुंबई में ही हैं और वह अहमदाबाद नहीं गई थी. रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि सारा शुभमन गिल के मैच में शामिल नहीं हुईं, क्योंकि वह मुंबई में अपनी फिल्मों को पूरा करने में बीजी हैं.

सारा

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan ने Shubman Gill के साथ बिताए प्राइवेट लम्हे, लीक हो गई दिलचस्प Photo

बीते दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच में शतक जमाया था. इस सफलता के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही थी. वहीं इसी बीच एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ उनकी फोटो ने भी तूल पकड़ लिया था.

ये भी पढ़ें: Shubman Gill का 33 साल की इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, हसीना ने सबके सामने किया सच्चाई पर खुलासा

शुभमन गिल को सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ अक्सर देखा जाता है. उनकी फोटो भी इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं. फैंस उनके रिश्ते के बारे में बात करने शुरू कर देते हैं. हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की और हमेशा इस मामले पर चुप्पी साधना ही बेहतर समझा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement