Advertisement

Sara Ali Khan ने Shubman Gill के साथ बिताए प्राइवेट लम्हे, लीक हो गई दिलचस्प Photo

Sara Ali Khan और Shubman Gill की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों प्राइवेट पल बिताते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Sara Ali Khan ने Shubman Gill के साथ बिताए प्राइवेट लम्हे, लीक हो गई दिलचस्प Photo

Sara Ali Khan, Shubman Gill Ahmedabad Airport Photo Viral: सारा अली खान, शुभमन गिल की फोटो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) की डेटिंग को लेकर खबरें काफी समय से चल रही हैं. भले ही इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है लेकिन अकसर साथ में स्पॉट कर लिए जाते हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर से सारा और शुभमन कुछ ऐसी ही वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में दोनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल (Sara Ali Khan Shubman Gill Photo Viral) होती दिखाई दे रही है. इस तस्वीर में सारा और शुभमन प्राइवेट पल बिताते दिखाई दे रहे हैं.

क्रिकेटर शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच में शतक जमाया है. इस सफलता के बाद से चारों तरफ बस उनके ही चर्चे हो रहे हैं. इन सबके बीच हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ उनकी एक खास तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो में दोनों एक-दूसरे के अगल-बगल बैठे हुए बातें करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों के आस-पास और कोई नजर नहीं आ रहा है. मालूम होता है कि किसी फैन ने उनकी तस्वीर चुपके ले ली है. यहां देखें वायरल हो रही सारा और शुभमन की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Shubman Gill का 33 साल की इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, हसीना ने सबके सामने किया सच्चाई पर खुलासा

Sara Ali Khan, Shubman Gill Ahmedabad Airport Photo Viral: सारा अली खान, शुभमन गिल की फोटो वायरल

ये फोटो इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि ये किसी कैफे या रेस्टोरेंट की नहीं बल्कि अहमदाबाद एयरपोर्ट की है. इस फोटो को देखने के बाद कई फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि सारा और शुभमन एक साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड करने के लिए ट्रैवल प्लान बनाकर निकले हैं. फैंस भले ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें सुनकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं लेकिन अभी तक ना तो सारा ने ना ही शुभमन ने अपने रिश्ते की खबरों पर कुछ भी बात की है.

ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan ने रेड Bikini पहन कर पानी में लगाई आग, Hot वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement