Advertisement

Sapna Choudhary Dance Video: सपना के ये 5 डांस वीडियो आज भी है सुपरहिट, करोड़ों में हैं व्यूज

Sapna Choudhary Dance Video: यूं तो सपना चौधरी के कई डांस वीडियोज ट्रेंड करते दिखाई दिए हैं लेकिन उनके कुछ पुराने वीडियोज आज भी हिट हैं.

Latest News
Sapna Choudhary Dance Video: सपना के ये 5 डांस वीडियो आज भी है सुपरहिट, करोड़ों में हैं व्यूज

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी डांस वीडियोज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणवी गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस देकर लोगों के दिलों पर छाईं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'घाघरा' में नजर आई हैं. उनके इस लेटेस्ट गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि, सपना के वीडियोज की बात करतें तो उनका हर लेटेस्ट गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखाई दे जाता है. यहां तक की उनके पुराने डांस वीडियोज तक आज भी लोग सर्च करते दिखाई दे जाते हैं. पुराने डांस वीडियोज (Sapna Choudhary Dance Videos) की बात करें तो सपना चौधरी के 5 ऐसे वीडियोज हैं जो आज भी सुपरहिट माने जाते हैं और इनके व्यूज करोड़ों में हैं.

सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर डांस परफॉर्मेंस देकर अपनी पहचान बनाई है. उनके डांस पर कई लोगों ने उंगलियां भी उठाईं, कईयों को उनकी परफॉर्मेंस अश्लील भी लगी लेकिन सपना ने कभी ऐसे कमेंट्स की परवाह नहीं की.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary ऊप्स मोमेंट का हुईं शिकार, कुछ इस तरह से संभाला था मामला

वो अपने डांस वीडियोज की वजह से खूब विवादों में रहीं और फिर बिग बॉस में भी नजर आईं. इस शो पर उनकी पर्सनैलिटी को खूब तारीफें मिलीं और फिर इस शो से बाहर आते ही सपना बड़ी स्टार बन गईं. उन्होंने फिल्मों में भी डांस नंबर्स किए हैं.

सपना के सुपर-डुपर हिट डांस परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पहला नंबर उनके इस वीडियो का आता है जिसमें उन्होंने हरियाणवी गाने 'तेरी आख्या का यो काजल' पर डांस किया था. इस वीडियो में ब्लैक सूट पहनकर सैंकड़ों लोगों के सामने परफॉर्म करती दिखी थीं. इस वीडियो के व्यूज 370 मिलियन से भी ज्यादा हैं.

इसके अलावा हरियाणवी गाने 'पानी छलके' पर भी सपना की डांस परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था. इस वीडियो में सपना अपने डांस के जरिए स्टेज पर आग लगाती दिखाई दे रही हैं. उनके इस गाने के व्यूज 100 मिलियन के करीब हैं.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary का देसी अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

सपना का एक और वीडियो है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. ये डांस वीडियो हरियाणवी गाने 'गजबन पानी ले चली' पर है. जिसमें सपना अपने किलर डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं.

सपना चौधरी ने और भी हिट गानों की बात करें तो इसमें हरियाणवी गाने 'तेरे मुंह पे सूट करेगा बारव ढाटा मारणा' पर उनकी परफॉर्मेंस भी है. इसके अलावा सपना के हरियाणवी गाने 'बन्दूक चलाके' पर सपना की परफॉर्मेंस को भी लोगों ने खूब पसंद किया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement