Advertisement

Sanjay Dutt ने अपने पत्नी Manyata Dutt Birthday पर किया रोमांटिक पोस्ट, देखकर इंप्रेस हुए फैंस

Sanjay Dutt ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt Birthday) के बर्थडे पर बेहर रोमांटिक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने पत्नी के लिए फीलिंग्स जाहिर की हैं. मान्यता दत्त और संजय दत्त की रोमांटिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Latest News
Sanjay Dutt ने अपने पत्नी Manyata Dutt Birthday पर किया रोमांटिक पोस्ट, देखकर इंप्रेस हुए फैंस

Sanjay Dutt, Manyata Dutt: संजय दत्त, मान्यता दत्त

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में वो अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt Birthday) को बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है. मान्यता को संजय दत्त के पोस्ट ताबड़तोड़ शुभकामनाएं मिल रही हैं. हर किसी को संजय और मान्यता की रोमांटिक फोटो खूब पसंद आ रही है.

संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मान्यता व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और संजय दत्त ब्लैक जैकेट और ब्लू डेनिम जींस पहने दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा- 'तुम ही वो वजह हो जो मुझे और हमारे परिवार को आगे बढ़ाती है... शुक्रिया इतनी खूबसूरत इंसान होने के लिए और हमेशा ये कोशिश करने के लिए कि मैं और भी बेतरीन करूं. हैप्पी बर्थडे'.

ये भी पढ़ें- Shamshera Review: पैसा वसूल या पूरी फिजूल? जानें कैसी है Ranbir Kapoor-Sanjay Dutt की फिल्म

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

 

मान्यता दत्त और संजय दत्त की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पोस्ट पर कई फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज के कमेंट्स भी मिल रहे हैं. कई सेलेब्स ने मान्यता को बर्थडे विश किया है. बता दें कि दोनों की लव स्टोरी एक फिल्म के दौरान मुलाकात से शुरू हुई थी. संजय दत्त ने मान्यता दत्त की फिल्म 'लवर्स लाइक अस' के राइट्स खरीदे थे. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे थे. मान्यता दत्त का असली नाम दिलनवाज शेख है. बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश में उन्होंने अपना नाम बदल कर सारा खान रखा. हालांकि बाद में प्रकाश झा ने फिल्म गंगाजल में उनका स्क्रीन नेम मान्यता रखा था.

ये भी पढ़ें- Shamshera: कैंसर लिए एक्शन सीन शूट करते रहे Sanjay Dutt, ये खबर मिली तो सेट पर चौंक गए सब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement