Advertisement

Sanjay Dutt अब हीरो नहीं विलेन के रोल में आ रहे पसंद, इस साउथ एक्टर की फिल्म के लिए ले रहे करोड़ों की फीस

Sanjay Dutt फिल्म साउथ फिल्म KGF 2 में अपने निगेटिव किरदार को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. एक्टर अब एक और फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं.

Latest News
Sanjay Dutt अब हीरो नहीं विलेन के रोल में आ रहे पसंद, इस साउथ एक्टर की फिल्म के लिए ले रहे करोड़ों की फीस

Sanjay Dutt संजय दत्त

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) हीरो ही नहीं विलेन के रोल के लिए भी काफी पसंद किए गए हैं. इसी साल रिलीज हुई साउथ स्टार यश (Yash) के लीड रोल वाली फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) में संजय के विलेन 'अधीरा' (Adheera) के रोल को काफी सराहा गया था. अब उनकी झोली में साउथ की एक और बड़ी फिल्म गिरी है. खास बात ये है कि इस फिल्म में भी संजय को विलेन का रोल निभाने का ऑफर मिला है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी बड़ा अमाउंट चार्ज किया है.   

संजय दत्त को हाल ही में लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की फिल्म का ऑफर मिला है. वो इस फिल्म में विलन का किरदार निभाने जा रहे हैं. यश के बाद अब संजय साउथ फिल्मों के बड़े स्टार विजय (Vijay) के साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिलहाल फिल्म के बारे बताएं तो ये गैंगस्टर पर बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें विजय गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं संजय को इसमें विलन का किरदार मिला है. कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए उन्हें काफी बड़ा अमाउंट ऑफर हुआ है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के मेकर्स को विलन के किरदार के लिए कोई ऐसा एक्टर चाहिए था जो काफी जबरदस्त लगे. डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने संजय से फिल्म के बारे में बात की. संजय ने इस किरदार को निभाने के लिए हामी भर दी है. फिलहाल फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Shamshera: कैंसर लिए एक्शन सीन शूट करते रहे Sanjay Dutt, ये खबर मिली तो सेट पर चौंक गए सब

वहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए संजय दत्त को फीस के तौर पर बड़ी रकम ऑफर हुई है. संजय इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये लेंगे. इस फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर-नवंबर में शुरू हो सकती है. फैंस अब संजय और विजय को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.  

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt ने किया था अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का मर्डर? इस शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

फिल्म 'केजीएफ 2' से पहले संजय दत्त कई फिल्मों में निगेटिव रोल में नजर आ चुके हैं. पानीपत, शमशेरा, अग्निपथ, खलनायक, मुसाफिर, प्लान और वास्तव जैसी तमाम फिल्मों में संजय ने विलन का रोल निभाकर लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement