Advertisement

Sanjay Dutt बम ब्लास्ट सीन के दौरान हुए घायल, फिल्म KD के शूट पर हुआ बड़ा हादसा

Sanjay Dutt आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म KD की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है.

Sanjay Dutt बम ब्लास्ट सीन के दौरान हुए घायल, फिल्म KD के शूट पर हुआ बड़ा हादसा

Sanjay Dutt Injured At Kannada Film KD Shoot: संजय दत्त के साथ हुआ हादसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बिजी हैं. वो कन्नड़ फिल्म KD की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए वो बेंगलुरु पहुंचे हैं. हाल ही में इस फिल्म के सेट से चौंकाने वाली खबर आ रही है. KD के शूट के दौरान एक भयानक हादसा हो गया है, जिसमें संजय दत्त घायल हो गए हैं. सेट पर अचानक एक बम ब्लास्ट हुआ और इसी ब्लास्ट में भारी नुकसान तो हुआ ही लेकिन इसके साथ ही संजय दत्त को चोट भी पहुंची है. इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है.

संजय दत्त इन दिनों फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता ध्रुव सरजा (Dhruva Sarja) लीड रोल निभा रहे हैं. शूटिंग के दौरान संजय दत्त के साथ एक बम ब्लास्ट सीन फिल्माया जाना था, जिसमें एक्टर असलियत में घायल हो गए हैं. बुधवार को बेंगलुरु की एक लोकेशन पर ये सीन शूट किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि संजय दत्त को हाथ, कोहनी और चेहरे पर चोट पहुंची है. हादसे के बाद संजय दत्त को मदद पहुंचाई गई और फिल्न की शूटिंग भी रोक दी गई है.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की Jawan में होगी इस सुपरस्टार की एंट्री, फिल्म में निभाएंगे कैमियो रोल

अभी संजय दत्त की हेल्थ अपडेट आनी बाकी है. बता दें कि 'केडी: द डेविल' में संजय दत्त, विलेन का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाली हैं, ये एक्ट्रेस का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक साबित होगी. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इसमें 'सत्यवती' नाम का किरदार निभाती दिखेंगी. बात करें संजय दत्त की तो वो इससे पहले यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में 'अधीरा' नाम के विलेन का किरदार निभाते दिखाई दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Heri Pheri 3 में भी विलेन का रोल निभाएंगे संजय दत्त, सामने आई बड़ी डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement