Advertisement

मिस इंडिया के क्राउन में नजर आ रहीं इस मॉडल का Salman Khan से रहा है गहरा नाता, क्या आप पहचानते हैं?

Sangeeta Bijlani Throwback Photo: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिनों दिग्गज शख्सियतों की पुरानी तस्वीरें आए दिनों वायरल होती नजर आ जाती हैं. इन्हें देखने के बाद भी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर तस्वीर में नजर आ रही शख्सियत कौन है?

Latest News
मिस इंडिया के क्राउन में नजर आ रहीं इस मॉडल का Salman Khan से रहा है गहरा नाता, क्या आप पहचानते हैं?

Sangeeta Bijlani Throwback Photo : संगीता बिजलानी की पुरानी तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sangeeta Bijlani Throwback Photo: इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला मिस इंडिया (Miss India) के खिताब के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने कैमरे पर मुस्कुराते हुए पोज दिया है. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तस्वीर में नजर आ रही महिला कभी बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. इतना ही नहीं उनका बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी गहरा संबंध रहा है. तो बता दें तस्वीर में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) हैं. उन्होंने साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था.

अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं संगीता बिजलानी जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था. संगीता बिजलानी की हालिया तस्वीरों को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि वायरल हो रही तस्वीर उन्हीं की है. मगर 62 सावन देख चुकीं संगीता ने खुद को बेहद फिट और खूबसूरत रखा है. वह शुरू से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनका नाम सुर्खियों में था. यहां तक ​​कि कुछ सूत्रों से पता चला है कि दोनों शादी भी करने वाले थे और कहा जा रहा है कि उनकी शादी के कार्ड भी छपे थे लेकिन आखिरी मौके पर संगीता ने शादी से इनकार कर दिया.

 

 

ये भी पढ़ें - शाहरुख-सलमान से लेकर आमिर खान तक, इन स्टार्स में कौन है सबसे ज्यादा अमीर? देखें पूरी लिस्ट

संगीता को बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड से प्यार था. साल 1980 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. इन सबके बाद वह मॉडलिंग में एक बड़ा नाम बन गई थीं. इस बीच, संगीता और अभिनेता सलमान खान एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए. एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 27 मई 1994 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे. संगीता के मुताबिक, सलमान ने खुद अपनी शादी की तारीख तय की थी. 

संगीता और सलमान ने साल 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, उस समय संगीता फिल्मों में नहीं आती थीं. खबरों की माने तो दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे. यह भी माना जाता है कि उनका प्यार भरा रिश्ता शादी तक पहुंच गया था. सलमान ने खुद फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण में इस बात को कबूल किया था कि संगीता ने शादी का कार्ड छापा था लेकिन उन्होंने खुद इस शादी से इनकार किया था. 

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर Salman Khan ने दिया फैंस को तोहफा, सामने आया नया लुक

संगीता बिजलानी ने कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमें 'त्रिदेव', 'हातिम', 'जुर्म', 'योद्धा', 'खून का कर्ज', 'जय शिव शंकर', 'नंबरी आदमी', 'इज्जत' और 'जगन्नाथ', जैसी बड़ी  फिल्में शामिल हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement