बॉलीवुड
फिल्म Sanam Teri Kasam एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. साल 2016 में पहली बार रिलीज हुई ये मूवी फ्लॉप रही थी पर अब ये गदर काट रही है.
बॉलीवुड की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) एक बार फिर चर्चा में आ गई है. 9 साल बाद, सनम तेरी कसम आज यानी 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में वापसी कर चुकी है. हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra hocane) स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने 2016 में ज्यादा अच्छी कमाई नहीं की थी पर री-रिलीज के बाद ये ज्यादा सुर्खियों में है और धमाकेदार कमाई कर सकती है.
राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म सनम तेरी कसम को अपनी री-रिलीज के पहले दिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अभी तक आए आंकड़ों की मानें तो पहले दिन, हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की इस फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं आने वाले वीकेंड में ये बढ़ने की उम्मीद है. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम बॉलीवुड की शानदार लव स्टोरी फिल्मों में से एक है. बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ खास हीं था. हालांकि ओटीटी पर दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था.
फिलहाल सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसने एडवांस बुकिंग में भी खूब टिकट बेचे थे. ऐसे में री-रिलीज के बाद से ज्यादा अच्छी कमाई कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam वाली हसीना को मिल गया 'सनम', शादी की फोटोज वायरल
Sanam Teri Kasam 2 का हो चुका है ऐलान
सनम तेरी कसम के दूसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. पर्दे पर एक बार फिर इंदर और सुरू की लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है. सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने एक्टर हर्षवर्धन के साथ इस फिल्म का ऐलान किया था. हालांकि, बाकी कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: नहीं करने हैं पैसे खर्च, तो JioCinema पर मुफ्त में देखें ये रोमांटिक फिल्में
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.