Advertisement

Samantha Ruth Prabhu को आया Paparazzi पर गुस्सा, भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं -'बंद करो'

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपराजी पर गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं.

Latest News
Samantha Ruth Prabhu को आया Paparazzi पर गुस्सा, भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं -'बंद करो'

Samantha Ruth Prabhu

Add DNA as a Preferred Source

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफर पर गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं. 

दरअसल, मंगलवार की सुबह मुंबई में जब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जिम से बाहर निकलते हुए नजर आईं तो वह काफी परेशान लग रही थीं. उन्होंने वाइन कलर का जिम वियर पहना हुआ था. एक हाथ में उनके बोतल है और दूसरे हाथ में फोन था और वह कॉल पर किसी से बात कर रही थी. 

इस वीडियो में जैसे कि फोटोग्राफर सामंथा के पीछे जाते हैं और उनकी वीडियो बनाते हैं और एक्ट्रेस से वह सामंथा मैम कहकर बुलाते हैं, तब वह गुस्सा हो जाती हैं और गुस्सा में कहती हैं कि स्टॉप इट गायज.इस दौरान वह अपनी कार ढूंढ रही थी. इसके अलावा दूसरे वीडियो में भी फोटोग्राफर जब उनके आगे आते हैं, तब भी वह नाराज होती हैं और कहती हैं कि रूको जी प्लीज.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

यह भी पढ़ें- ₹500 थी पहली सैलरी, तलाक के बाद 200 करोड़ एलिमनी को मारी लात, South की इस हसीना के पास आज है करोड़ों की दौलत

इस वीडियो पर के वायरल होने के बाद लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''आप लोग उसकी निजता का उल्लंघन क्यों करते हो???? नॉर्थ इंडियन प्रेस सेलिब्रिटीज की ओर अधिक आकर्षित होती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ''प्लीज उसे अकेला छोड़ दें. तीसरे यूजर ने लिखा, '' यह बहुत ज्यादा है यार, उन्हें अपनी जगह दो. हालांकि वे स्टार हैं, वे भी इंसान हैं और उनकी अपनी जिंदगी है.

यह भी पढ़ें- तलाक के 4 साल बाद इस हसीना ने हटवा लिया Ex पति से जुड़ा टैटू, बेहद खास था मतलब

काम को लेकर बात करें तो सामंथा रक्त ब्रह्माण्ड द ब्लडी किंगडम में दिखाई देंगी. इस वेब सीरीज का निर्देशन राज निदिमोरु, कृष्णा डीके करेंगे. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें जयदीप अहलावत, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी नजर आएंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement