Advertisement

Samantha Bollywood Debut: अब बॉलीवुड में धमाल मचाने आ रही हैं Samantha? इस मशहूर एक्टर के साथ करेंगी फिल्म

Samantha Bollywood Debut: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस Samantha को फैंस बेसब्री से हिंदी फिल्मों के रुपहले पर्दे पर देखना चाहते हैं, मगर ऐसा लग रहा है कि फैंस की ये मुराद अब जल्द ही पूरी होने वाली हैं. सब कुछ ठीक रहा तो सामंथा जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी. इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि Ayushmann Khurrana उनके अपोजिट हो सकते हैं.

Samantha Bollywood Debut: अब बॉलीवुड में धमाल मचाने आ रही हैं Samantha? इस मशहूर एक्टर के साथ करेंगी फिल्म

Samatha

Add DNA as a Preferred Source

 डीएनए: Samantha Bollywood Debut: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकाराओं में से एक सामंथा रूथ प्रभु (Samantha) अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म (Samantha Bollywood Debut) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने पहले ही हिंदी भाषी दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, मगर बतौर फिल्म की एक्ट्रेस के तौर पर नहीं बल्कि स्पाई थ्रिलर 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) में विलेन बनकर हिंदी के दर्शकों के बीच अपना आगाज किया है. सीरीज में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) लीड रोल में थे.

ऐसी कई रिपोर्ट आई हैं जिसमें बताया जा रहा है कि सामंथा जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी. सामंथा दिनेश विजन की तरफ से बनाई जा रही फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि, फिल्म के लिए लगभग कागजी कामकाज पूरे किए जा चुके हैं. फिलहाल शूटिंग के लिए तारीखों पर अमली जामा पहनाना अभी बाकी है. 

ये भी पढ़ें - तलाक के बाद कुछ इस अंदाज में 'नई शुरुआत' कर रही हैं Samantha

Peepingmoon.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  "पिछले 8-9 महीनों में सामंथा को दर्जनों फिल्मों और वेब शो की पेशकश की गई है, लेकिन उनमें से केवल कुछ ही को उन्होंने अपनी सहमति दी है. दिनेश विजन की फिल्म सामंथा की सबसे रोमांचक स्क्रिप्ट में से एक है."

पोर्टल के सूत्रों ने बताया, यह अभिनेत्री के लिए एकदम सही बॉलीवुड लॉन्च है क्योंकि वह इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे, जिसे निर्माता 2023 के अंत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें -  Samantha के इस गाने पर लगा पुरुषों की इमेज खराब करने का आरोप, उठी बैन की मांग

इस बीच, सामंथा को आखिरी बार अप्रैल में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में देखा गया था जिसमें उन्होंने विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था. अभिनेत्री बीते साल रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग में नजर आईं थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

सामंथा पीरियड ड्रामा 'शाकुंतलम', साइंस फिक्शन थ्रिलर 'यशोदा' और रोमांटिक कॉमेडी 'कुशी' में विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी. बता दें विजय देवरकोंडा अगले महीने रिलीज होने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा 'लिगर' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement