Advertisement

Sam Bahardur के लिए विक्की कौशल नहीं ये एक्टर था मेघना गुलजार की पहली पसंद, जानें क्यों नहीं बनी बात

Sam Bahadur में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका के लिए Vicky Kaushal की जगह इस एक्टर को कास्ट करना चाहती थीं मेघना गुलजार. जानिए किसे लेना चाहते थे मेकर्स.

Latest News
Sam Bahardur के लिए विक्की कौशल नहीं ये एक्टर था मेघना गुलजार की पहली पसंद, जानें क्यों नहीं बनी बात

Sam Bahadur Vicky Kaushal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाल मचाने वाले हैं. उनकी फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. दिसंबर की पहली तारीख को उनकी फिल्म दुनियाभर में दस्तक देगी. मूवी की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई है. वहीं खबर है कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल के लिए मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की पहली पसंद विक्की नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था. आइए जानते हैं क्या है मामला.

रिपोर्ट्स की मानें तो ये रोल पहले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था. माना जा रहा है कि जब मेघना गुलजार दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक में काम कर रही थीं, तब उन्होंने इस रोल के लिए रणवीर से संपर्क किया था. मेघना उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड भी थीं. हालांकि उस समय एक्टर के पास बैक टू बैक कई फिल्में थीं जिसमें जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय, कबीर खान की 83 और करण जौहर की तख्त शामिल है.

बाद में मेघना ने इस रोल के लिए विक्की कौशल से संपर्क किया. एक्टर ने इस रोल के लिए हां कर दी थी. विक्की इससे पहले भी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में आर्मी ऑफिसर का रोल अदा कर चुके हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. एक बार फिर एक्टर आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने फिल्म रिलीज से पहले आर्मी में भर्ती के लिए किया अप्लाई? जानें क्यों फैल रही ऐसी खबरें

एनिमल से होगी सीधी टक्कर 

1 दिसंबर को सैम बहादुर और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज होने वाली है. दोनों ही सुपरस्टार्स की फिल्मों के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.  

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal: गैंग्स ऑफ वासेपुर में कहीं दिखे नहीं विक्की कौशल लेकिन हो गए थे अरेस्ट, अब कपिल के शो में हुआ खुलासा

इन स्टार्स से सजी है फिल्म

इस फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी. सना फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी वहीं जवाहरलाल नेहरू के रोल में नीरज काबी और सिल्लू मानेकशॉ यानी सैम मानेकशॉ की पत्नी के रोल में सान्या दिखाई देंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement