Advertisement

Salman Khan ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, नए लुक में 'सिकंदर' को देख फैंस हुए क्रेजी

Salman Khan हर साल अपने घर पर परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाते हैं. इस साल बकरीद का जश्न भी उन्होंने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया और फैंस के साथ खास फोटो शेयर की.

Latest News
Salman Khan ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, नए लुक में 'सिकंदर' को देख फैंस हुए क्रेजी

Salman Khan सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

आज पूरे देश ने धूमधाम से बकरीद का त्योहार मनाया है. कई बॉलीवुड सितारों ने फैंस को विश भी किया और अपने परिवार के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया. वहीं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) भी कहां पीछे रहने वाले थे. हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने फैंस को विश किया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम (Salman Khan Instagram) पर सेल्फी शेयर करके अपने फैन्स को ईद की बधाई दी है. इस दौरान वो क्लीन शेव लुक में नजर आए. 

ईद का त्योहार सलमान खान की जिंदगी में खास जगह रखती है. सलमान ने हमेशा एकता और सभी धर्मों के सम्मान पर जोर दिया है पर ईद उनके दिल के सबसे करीब है. वो हमेशा अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर इस त्योहार को मनाते हैं. इस साल बकरीद में उन्होंने एक सेल्फी शेयर कर फैंस को बधाई दी है. एक्टर इस फोटो में क्लीन शेव लुक में दिखे. उन्हें देखकर लोगों को पुराने वाले सलमान की याद आ गई. सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'ईद मुबारक.'  यहां उनका पोस्ट देखें:

ये भी पढ़ें: Amitabh, Kapil Sharma, या Rupali Ganguly नहीं, इस टीवी स्टार की है सबसे ज्यादा फीस, कमाता है महीने के 60 करोड़

सलमान खान इस साल ईद पर फिल्म सिकंदर लेकर आए थे. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही. इसने दुनियाभर में 176 करोड़ का कलेक्शन ही किया था. वहीं अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और काफी ट्रेंड कर रही है. वहीं टीवी पर भी वो वापसी करेंगे. बिग बॉस 19 और बिग बॉस ओटीटी 4 जल्द ही टीवी पर आने वाला है जिसे समलान खान होस्ट करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने अपने लिमिटेड एडिशन वॉच The World Is Yours में दिखाई तिरंगे की झलक, जानें कितनी है इस घड़ी की कीमत

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement