Advertisement

Sikandar Teaser: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते पोस्टपोन हुआ सलमान खान की फिल्म Sikandar का टीजर, अब इस दिन होगा रिलीज

सलमान खान (Salman Khan) के 59 वें बर्थडे के मौके पर उनकी फिल्म सिकंदर (Sikandar) का टीजर रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है.

Latest News
Sikandar Teaser: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते पोस्टपोन हुआ सलमान खान की फिल्म  Sikandar का टीजर, अब इस दिन होगा रिलीज

Sikandar 

Add DNA as a Preferred Source

आज सलमान खान (Salman Khan) का 59 वां बर्थडे हैं. इस मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) का टीजर रिलीज होने वाला था. हालांकि अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. दरअसल, यह देरी देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh)  के निधन के बाद हुआ है. एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का अब टीजर कब रिलीज होगा, चलिए जानते हैं. 

साजिद नाडियाडवाला की निर्मित सिकंदर के पोस्टपोन की डिटेल्स उन्होंने खुद अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं. निर्माता ने अपने नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बयान जारी किया है, जिसमें सिकंदर टीजर रिलीज की नई तारीख और टाइम का ऐलान किया है. उन्होंने लिखा, '' हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के आलोक में, हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर टीजर की रिलीज अब 28 दिसंबर को सुबह 11.7 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने दिखाई Sikandar की पहली झलक, टीजर रिलीज की बताई डेट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म सिकंदर का सलमान खान ने 26 दिसंबर को पहला पोस्टर दिखाया था. फिल्म के इस पोस्टर में सलमान खान ब्लैक सूट पैंट पहने हुए, हाथों में हथियार लिए हुए नजर आ रहे हैं. इस इंटेस लुक को देख फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. साजिद नाडियाडवाला की निर्मित और ए आर मुरुगादॉस की निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है. इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी और यह ईद के मौके पर 2025 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- सिकंदर से पहले देखें सलमान खान की ये 9 धमाकेदार फिल्में 

मनमोहन सिंह को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर बात करें, तो 92 साल की उम्र में एम्स के अस्पताल में उनका निधन हो गया. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वहीं, उनके निधन के बाद तमाम सितारों ने दुख जताया. मनमोहन सिंह के निधन पर कपिल शर्मा, रवि किशन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जेनेलिया डीसूजा समेत तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement