Advertisement

Salman Khan बने 'भेड़िया', देख Varun Dhawan भी रह गए दंग, मजेदार है दोनों का ये Video

Varun Dhawan अपनी फिल्म Bhediya के प्रमोशन के लिए Bigg Boss 16 के सेट पर पहुंचे. यहां एक्टर ने Salman Khan के साथ काफी मस्ती की. देखें Video.

Latest News
Salman Khan बने 'भेड़िया', देख Varun Dhawan भी रह गए दंग, मजेदार है दोनों का ये Video

Salman Khan & Varun Dhawan सलमान खान वरुण धवन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सैनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया (Bhediya) के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म में वरुण धवन एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में फैंस को अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. इसी बीच दोनों स्टार्स बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के सेट पर पहुंचे जहां उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के साथ खूब मस्ती की. वरुण ने इस दौरान सलमान खान के साथ बिताए एक मजेदार पल का वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस काफी हैरान रह गए. हालांकि उन्हें ये वीडियो काफी मजेदार भी लगा है. 

वरुण धवन ने हाल ही में सलमान खान के साथ बिग बॉस 16 के सेट पर काफी अच्छा समय बिताया. एक्टर ने पर्दे के पीछे के कुछ मजेदार पल भी शेयर किए. वरुण ने सलमान को भेड़िया फिल्टर आजमाने के लिए कहा और एक्टर ने मजे से इससे एक वीडियो भी बनाया. वरुण ने इसे शेयर किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान स्क्रीन को ध्यान से देख रहे हैं, और मुस्कुराते हुए भेड़िया फिल्टर उनके चेहरे को एक भेड़िये में बदल देता है. वरुण, सलमान खान के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान रह जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: Bhediya: 'इच्छाधारी भेड़िया' बने Varun Dhawan, कभी डराते और थोड़ा हंसाते आए नजर

इस वीडियो के कैप्शन में, वरुण ने लिखा कि उन्होंने सलमान खान के साथ बिग बॉस 16 में एक अद्भुत समय बिताया. उन्होंने लिखा 'भाई बने भेड़िया. मुझे उसे काटना पड़ा. बिग बॉस में भाई के साथ अच्छा समय बिताया. मिलते हैं 25 नवंबर को थिएटर में.'

फिल्म में भेड़िया बने Varun Dhawan

वरुण और कृति के साथ फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं, जो अपनी कॉमेडी से लोगों को लोटपोट करते हुए नजर आएंगे. वरुण पहले कभी नहीं ऐसे अवतार में नजर नहीं आए हैं. फिल्म के ट्रेलर में हॉरर, एक्शन के साथ साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है

फिल्म में वरुण को भेड़िये की तरह काम करते हुए, भेड़िये की तरह खाते हुए देखा जा सकता है. ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे वरुण हर रात एक भेड़िया बन जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement