Advertisement

Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के बाद अब नहीं बनाएंगे फिल्म? जानें पूरा मामला

Salman Khan ने फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की रिलीज के बाद बड़ा फैसला लिया है. वो कोई भई फिल्म साइन करने से पहले सोचने का वक्त लेना चाहते हैं.

Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के बाद अब नहीं बनाएंगे फिल्म? जानें पूरा मामला

Salman Khan To Take A Break From Films: फिल्मों से ब्रेक लेंगे सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में शॉकिंग दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि सलमान अब फिल्में नहीं बनाएंगे. हालांकि, इन खबरों के पीछे सच्चाई कुछ और ही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान फिल्में तो बनाएंगे लेकिन उन्होंने शाहरुख खान की तरह कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ढ़ेर सारी फिल्मों और काम के बावजूद सलमान खान ने अब कुछ समय के लिए फिल्में नहीं बनाने का फैसला किया है. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान फिल्मों से ब्रेक लेने जा रहे हैं. ये फैसला कुछ समय का जरूर है लेकिन इसकी वजह से कई फिल्में फिलहाल बंद कर दी जाएंगी.  हालांकि, इस मामले पर अभी तक सलमान की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान अब बहुच सोच- समझने के बाद ही फिल्में बनाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan के 'क्लीवेज रूल' वाले खुलासे के बाद Palak Tiwari ने फिर मचाया बवाल, Hot फोटोशूट हुआ वायरल

'किसी का भाई किसी की जान' के बाद सलमान के पास 'टाइगर 3' और 'पठान वर्सेज टाइगर' जैसी फिल्में थीं, जिन पर सलमान जल्द ही काम करने वाले थे. वहीं, अब 'दबंग' एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया है. अगर ये खबरें सच होती हैं को उनके फैंस काफी निराश होंगे और अगले साल की ईद भी सलमान के फैंस के लिए फीकी ही रहेगी. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान सलमान ये ब्रेक 'टाइगल 3' की शूटिंग के बाद लेंगे. वो इस फिल्म का शूट करने के बाद शाहरुख खान की तरह ही लंबे समय के लिए गायब हो जाएंगे और फिर एक बेहतरीन फिल्म के साथ वापसी करेंगे

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने समझा Salman Khan का दर्द, जान से मारने की धमकियों के बीच दी ये सलाह

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement