Advertisement

Salman Khan की बहन के घर से चोरी हुए 5 लाख के हीरे के गहने, पुलिस ने कुछ घंटों में ही पकड़ लिया चोर

Salman Khan की बहन Arpita के घर से 5 लाख के हीरे के गहने चोरी हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने फौरन ही चोर को पकड़ लिया है.

Latest News
Salman Khan की बहन के घर से चोरी हुए 5 लाख के हीरे के गहने, पुलिस ने कुछ घंटों में ही पकड़ लिया चोर

Salman Khan Sister Arpita Khan Diamond Earing Stolen: अर्पिता खान के घर चोरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan Sister) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के घर से हाल ही में एक शॉकिंग खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके घर से हीरे के गहने चोरी (Arpita Khan Diamond Earing Theft) हो गए. इन गहनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है. चोरी की खबरों के साथ- साथ ये भी सामने आया है कि चोर की पहचान हो गई और उसे पकड़ लिया गया है. लेकिन चोर कौन निकला इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. खुद अर्पिता ने भी नहीं सोचा होगा कि ये शख्स चोर निकलेगा.

सलमान की बहन अर्पिता खान के घर से उनकी डायमंड की इयरिंग्स गायब हो गईं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट्स की मानें तो काफी समय तक ढूंढ़ने के बाद जब उन्हें अपने गहने नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस से चोरी की शिकायत की. अर्पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मेकअप वाली ट्रे में अपने पांच लाख के हीरे के झुमके रख दिए थे, जो अब वहां नहीं हैं. ढूंढ़ने पर कहीं और भी नहीं मिले. हालांकि, इस बारे में अर्पिता ने ना तो सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया है और ना ही मीडिया को कोई बात की है. बताया जा रहा है कि ये घटना 16 मई की है. पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी और आरोपी को भी ढूंढ़ निकाला.

ये भी पढ़ें- Salman Khan: बेहद क्यूट हैं भाईजान की भांजी आयत शर्मा, 'मामू के नक्शेकदम' पर चलती हुई आईं नजर, मासूमियत देख पिघल जाएगा आपका दिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी की पहचान विले पार्ले पूर्व में अम्बेवाड़ी झुग्गियों के निवासी संदीप हेगड़े के तौर पर की है. डराने वाली वाली बात ये है कि 30 वर्षीय संदीप अर्पिता खान शर्मा के आलीशान घर में पिछले चार महीनों से हाउस कीपिंग का काम करता था. पुलिस ने 16 मई की रात को ही इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा उसके पास से अर्पिता के 5 लाख के झुमके भी बरामद कर लिए गए हैं. जाहिर है कि अर्पिता और उनका परिवार इस वाकये से बेहद परेशान है क्योंकि उनके घर में काम करने वाले शख्स ने ही ऐसी हरकत को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan की बहन Arpita Khan से क्यों हुआ Arjun Kapoor का ब्रेकअप? एक्टर बोले - 140 किलो का था तब...

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement