बॉलीवुड
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) के गाने जोहरा जबीन (Zohra Jabeen) को लेकर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह बांग्लादेशी फिल्म की कॉपी है.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) इन दिनों चर्चा में है. एआर मुरुगादॉस की निर्देशित इस फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं और यह मूवी ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. हालांकि रिलीज से कुछ दिनों पहले एक्टर इसको लेकर ट्रोल हो रहे हैं. फिल्म के पॉपुलर गाने जोहरा जबीन (Zohra Jabeen) को लेकर कहा जा रहा है कि यह बांग्लादेशी सॉन्ग की कॉपी है. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
दरअसल, सोशल मीडिया पर गाना जोहरा जबीन काफी चर्चा में है. एक इंटरनेट यूजर ने एक बांग्लादेशी गाने का वीडियो शेयर किया है. जो कि शाकिब खान का गाना ईद मुबारक है. सलमान खान के गाने जोहरा जबीन से ईद मुबारक के डांस स्टेप्स, यहां तक कि कॉस्ट्यूम से भी काफी मेल खा रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजाक बना रहे हैं. लोग बॉलीवुड के पास ओरिजनल कंटेंट ना होने को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, '' कपड़े भी कॉपी किए गए हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, '' अभी तो थोड़ा बहुत करियर बनने जा रहा था. तीसरे यूजर ने लिखा, '' बांग्लादेशी हीरो की कॉपी कर लेता हूं किसी को पता नहीं चलेगा, सिकंदर. एक और यूजर ने लिखा, '' इसमें कोई शक नहीं कि सल्लू का करियर खत्म क्यों हो गया.
Bangladeshi Hero Ka COPY Kar Leta Hun Kisiko Pata Nehi Chalega 😭🤣#Sikandar pic.twitter.com/j5yjcT1Wc6
— ᴬᶰᶦᴿᴮᴬᴺ (@nirban__) March 20, 2025
यह भी पढ़ें- Sikandar करेगी धमाका या फीका पड़ जाएगा ईद फैक्टर? 5 सालों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा Salman Khan की फिल्मों का हाल
जहां कई लोग सलमान को ट्रोल कर रहे हैं वहीं कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया. एक यूजर ने लिखा, '' मतलब आउटफिट थोड़ा बहुत सिमिलर हो गया तो गाना वही हो गया. हर जगह गवारपंती क्यों दिखाते हो भाई. एक और यूजर ने लिखा, '' इसलिए पढ़ाई जरूरी है, अगर पढ़े लिखे होते तो पता चलता कि ये गाना जोहरा जबीन के बाद आया है और ये कॉपी है जोहरा जबीन का. गाने से पहले ही फिल्म का नया लॉन्च हुआ पोस्टर चर्चा में है.
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही Salman Khan की Sikandar ने कवर किया अपना 80% बजट, जानें कैसे
बता दें कि सलमान खानन की सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसंस बैनर के तहत किया गया है और इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं. फिल्म 30 मार्च रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.