Advertisement

इस आलीशान पैलेस में Sikandar की शूटिंग कर रहे Salman Khan, बहन अर्पिता से है खास कनेक्शन

Salman Khan अपनी अपकमिंग फिल्म Sikandar की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं. खास बात ये है कि इसकी शूटिंग उसी जगह हो रही है जहां सालों पहले उनकी बहने Arpit Khan की शादी हुई थी.

Latest News
इस आलीशान पैलेस में Sikandar की शूटिंग कर रहे Salman Khan, बहन अर्पिता से है खास कनेक्शन

Salman Khan Sikandar shooting

Add DNA as a Preferred Source

कभी धमकियों को लेकर तो कभी बिग बॉस 18 को लेकर सलमान खान (Salman Khan) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. वहीं इन सबके बीच एक्टर अपनी फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं. खबरें हैं कि मौत की धमकियों के बीच, सलमान अब अपनी इसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं. खास बात ये हैं कि सुपरस्टार ने हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में एआर मुरुगादॉस की फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की है जिससे उनकी बहन अर्पिता का कनेक्शन है.

सिकंदर की शूटिंग की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग की पहली झलक हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस का खूबसूरत नजारा पेश करती है. ऐसे में सिकंदर की टीम फिल्म की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले ही यहां पहुंच गई थी. ये जगह सलमान की जिंदगी में खास महत्व रखती है. दरअसल सलमान की बहन अर्पिता खान ने साल 2014 में आयुष शर्मा के साथ इसी ताज फलकनुमा पैलेस में शादी की थी.

उस दौरान अर्पिता की शादी काफी चर्चा में रही. दोंनों की शादी में रंग जमाने के लिए बी टाउन के लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी. इसमें सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड से लेकर, अंबानी परिवार और दुबई का शेख परिवार भी शामिल हुआ था. अब आयुष और अर्पित की शादी को 10 साल होने वाले हैं और दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं.

ये भी पढ़ें: '2 करोड़ दो, नहीं तो...' Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार कर डाली ये मांग

Sikandar अगले साल ईद पर देगी दस्तक
सलमान खान स्टारर सिकंदर अगले साल ईद पर यानी साल 2025 में रिलीज होगी. कई रिपोर्ट्स की मानें तो ये सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदॉस कर रहे हैं. इसमें लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. साथ ही शरमन जोशी और काजल अग्रवाल भी फिल्म में दिखने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने ठुकराया था इन 7 फिल्मों का ऑफर, 5 रही थी ब्लॉकबस्टर

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement