Advertisement

Battle Of Galwan में तबाही मचाएंगे Salman Khan, मोशन पोस्टर में खून से लथपथ दिखे दबंग खान

सलमान खान (Salman Khan) अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में वॉर ड्रामा मूवी बैटल ऑफ गलवान (Battle Of Galwan) से वापसी के लिए तैयार है. हाल ही में उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.

Latest News
Battle Of Galwan में तबाही मचाएंगे Salman Khan, मोशन पोस्टर में खून से लथपथ दिखे दबंग खान

Battle Of Galwan

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान (Salman Khan) अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में वापसी के लिए तैयार है. सिकंदर (Sikandar) जैसी फिल्म फ्लॉप होने के बाद दबंग खान वॉर ड्रामा मूवी बैटल ऑफ गलवान (Battle Of Galwan) में नजर आएंगे. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पहली झलक शुक्रवार 4 जुलाई को को दिखाई गई है. सलमान खान ने खुद फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है. 

दरअसल, इंस्टाग्राम पर 4 जुलाई की देर रात सलमान खान बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर जारी किया है. जिसमें वह एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे. इस पोस्टर में वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. आंखों के पास से भी खून बहता हुआ दिख रहा है. यह उनका काफी इंटेस अवतार है. इस पोस्टर में आगे लिखा, '' समुद्र तल से 15,000 फीट ऊपर भारत ने एक भी गोली चलाए बिना अपनी सबसे क्रूर लड़ाई लड़ी.

यह भी पढ़ें- Salman Khan कर चुके हैं इन हसीनाओं को डेट, एक के संग छप गए थे शादी के कार्ड

फैंस ने की पोस्टर की तारीफ

सलमान खान ने जैसे ही ये पोस्टर जारी किया, वैसे ही उनके फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, '' बॉक्स ऑफिस तबाही लोड हो रही है. अन्य यूजर ने लिखा, '' थंडर आने वाला है, भाईजान को थिएटर में वापस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. एक और यूजर ने लिखा, '' भारत के बाद से सलमान खान का सबसे बेहतरीन पोस्टर, उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगा.लेकिन अगर ऐसा नहीं भी होता है, तो भी कोई तनाव नहीं, फिर भी बॉलीवुड के सुल्तान हैं.

क्या है बैटल ऑफ गलवान

आपको बता दें कि गलवान की लड़ाई साल 2020 में लद्दाख के विवादित सीमा क्षेत्र गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक भीषण टकराव था. जैसा कि इस क्षेत्र में बंदूक, मिसाइल और अन्य फायर आर्म्स पर बैन था, इसलिए सैनिकों ने केवल हाथों से लाठी और पत्थरों का इस्तेमाल करके लड़ाई लड़ी थी.

यह भी पढ़ें- Salman Khan से इस एक्ट्रेस को मिला था धोखा, फिर इस क्रिकेटर की बनी दूसरी पत्नी, लेकिन 14 साल में ही हो गया तलाक

अगले साल तक रिलीज हो सकती है फिल्म

वहीं, सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. अपूर्व लाखिया ने इस मूवी से पहले एक अजनबी, शूटआउट एट लोखंडवाला, जंजीर और हसीना पारकर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैटल ऑफ गलवान फिल्म जुलाई में फ्लोर पर आएगी और मेकर्स अगले साल फिल्म को रिलीज करने के लिए नवंबर तक शूटिंग खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement