Advertisement

Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग पर Salman Khan के करीब आया शख्स, लेकिन फिर क्या हुआ?

गुरुवार को आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के प्रीमियर के दौरान सलमान खान (Salman Khan) के करीब एक शख्स ने पहुंचने की कोशिश की, लेकिन फिर उनके बॉडीगार्ड ने रोक दिया.

Latest News
Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग पर Salman Khan के करीब आया शख्स, लेकिन फिर क्या हुआ?

Salman Khan

Add DNA as a Preferred Source

गुरुवार को आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) का मुंबई में प्रीमियर रखा गया था. जहां पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स आमिर को सपोर्ट करने पहुंचे थे. इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) भी अपने दोस्त आमिर के लिए प्रीमियर पर कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे थे. हालांकि सलमान खान की कड़ी सुरक्षा के बाद भी एक शख्स ने उनके करीब जाने की कोशिश की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इवेंट के इस वायरल वीडियो में अचानक एक शख्स सलमान खान के करीब आने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है, जब एक्टर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे. एक्टर के बॉडीगार्ड ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसे आगे जाने से रोक दिया. सलमान इस स्थिति के दौरान शांत रहे और उन्होंने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया. हालांकि वह उस शख्स को आगे आते हुए देख रहे थे.

यह भी पढ़ें- Salman Khan कर चुके हैं इन हसीनाओं को डेट, एक के संग छप गए थे शादी के कार्ड

सलमान खान को मिल चुकी है धमकी

सलमान खान 2018 से ही कड़ी सुरक्षा में रह रहे हैं, जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने 1998 के काले हिरण मामले से संबंधित जोधपुर की अदालत में सुनवाई के दौरान उन्हें धमकी दी थी. पिछले कुछ सालों में दबंग खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. 

सलमान खान के घर पर हुआ था हमला

बता दें कि अप्रैल 2024 में बिश्नोई गिरोह के दो हथियारबंद लोगों ने बांद्रा में उनके घर के बाहर गोलियां चलाई. उस दौरान सलमान अपने घर पर ही मौजूद थे. इस घटना के बाद दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके बाद से सलमान खान के घर पर बुलेटप्रूफ शीशे और सीसीटीवी कैमरा लगे हैं.

यह भी पढ़ें- Salman Khan से इस एक्ट्रेस को मिला था धोखा, फिर इस क्रिकेटर की बनी दूसरी पत्नी, लेकिन 14 साल में ही हो गया तलाक

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे सलमान

काम को लेकर बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे. इस मूवी में उनके साथ रश्मिका मंदाना दिखाई दी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement