बॉलीवुड
Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने अपने और सलमान की शादी पर बड़ा खुलासा किया है.
सलमान खान (SalmanKhan) भले ही अभी तक कुंवारे हैं पर कई हसीनाओं के साथ उनकी डेटिंग की खबरें आती रहती थीं. इस लिस्ट में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का नाम भी शामिल है. कहा जाता है कि सलमान ने सबसे पहले उन्हें डेट किया था. ऐसी खबरें थीं कि संगीता सलमान का पहला प्यार थीं और उस दौरान एक्टर महज 21 साल के थे. तब दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे पर कुछ ऐसा हुआ कि वो अलग हो गए. वहीं अब सालों बाद एक रियलिटी शो में संगीता बिजलानी ने सलमान संग शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.
80 के दशक में सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ते खूब चर्चा में रहा. कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे और शादी करने वाले थे. यहां तक कि उनके शादी के कार्ड्स भी छप गए थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस सोमी अली ने बताया था कि सलमान खान और उनके अफेयर की वजह से संगीता संग उनकी शादी टूट गई थी. अब संगीता ने शो इंडियन आइडल में खुद इस बारे में बताया.
ये भी पढ़ें: Aishwarya ही नहीं इन हसीनाओं से भी Salman Khan लड़ा चुके हैं इश्क, इस उम्र में हुआ था पहला प्यार
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक कंटेस्टेंट संगीता से पूछती हैं 'हमने सुना है कि आप सलमान खान से शादी रचाने वाली थीं और आपकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे.' इस पर संगीता ने कहा 'हां, वो झूठ तो नहीं है.' तभी विशाल ददलानी ने पूछा 'फिर ऐसा क्या हुआ था कि जो ये शादी टूट गई.' हालांकि अब शो के आने पर ही पता चलेगा कि इसपर संगीता क्या कहती हैं.
ये भी पढ़ें: Salman Khan के साथ होने वाली थी शादी पर हो गया था कांड, आज 63 की उम्र में भी कहर ढाती है ये एक्ट्रेस
क्यों टूटा था सलमान संगीता का रिश्ता
संगीता और सलमान ने साल 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. उस समय संगीता ने फिल्मों में एंट्री नहीं की थी. खबरों की माने तो दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे. आलम ये था कि दोनों शादी करने वाले थे, यहां तक कि कार्ड तक छपकर तैयार हो गए थे, लेकिन ये रिश्ता फिर भी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया. आखिरी मौके पर संगीता ने शादी से इनकार कर दिया था. जानकारी के मुताबिक संगीता ने सलमान खान और सोमी अली को पकड़ लिया था, जिसके चलते उनका रिश्ता टूट गया था.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.