Advertisement

Salman Khan के घर जब अनजान महिला ने ली थी एंट्री, तब क्या हुआ था? दबंग खान ने खुद किया खुलासा

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show 3) सीजन 3 में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने घर में अनजान महिला फैन की एंट्री के बारे में खुलासा किया है.

Latest News
Salman Khan के घर जब अनजान महिला ने ली थी एंट्री, तब क्या हुआ था? दबंग खान ने खुद किया खुलासा

Salman Khan

Add DNA as a Preferred Source

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show 3) सीजन 3 की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ हो गई है. शनिवार की रात को सलमान खान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के इस शो में पहुंचे थे और उन्होंने इस दौरान अपने कई किस्से भी शेयर किए. शो में सलमान के साथ कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) , अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) मौजूद थे. 

नेटफ्लिक्स शो के दौरान सलमान खान ने हाल ही में अपने घर हुई घटना के बारे में जिक्र किया. यह वह घटना है जब एक महिला गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके घर में घुसने में कामयाब हो गई थी.यह घटना मई में हुई थी. हालांकि महिला को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें- Salman Khan कर चुके हैं इन हसीनाओं को डेट, एक के संग छप गए थे शादी के कार्ड

महिला के घर में घुसने के बारे में सलमान ने बताया

इस घटना के बारे में शो में जिक्र उस दौरान हुआ जब कपिल शर्मा ने मजाक में पूछा कि फैंस उनके घर सूटकेस लेकर पहुंच गए थे. सलमान खान ने इसको लेकर पुष्टि की और कहा कि हाल ही में ऐसा कुछ हुआ था. उन्होंने कहा, '' हां हाल ही में ऐसा कुछ हुआ था. बाहर सिक्योरिटी गार्ड थे. एक महिला ने उनसे कहा कि वह चौथी मंजिल पर जाना चाहती है और वह अंदर चली गई. उसने दरवाजे की घंटी बजाई और हमारे नौकर ने दरवाजा खोला. नौकर चौंक गया क्योंकि महिला ने कहा, '' सलमान ने मुझे बुलाया है. जाहिर है नौकर ने उसे देखा और उसे यकीन था कि मैंने उसे बिल्कुल नहीं बुलाया है. वह एक फैन थी, इसलिए उसे बाहर निकाल दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Salman Khan से इस एक्ट्रेस को मिला था धोखा, फिर इस क्रिकेटर की बनी दूसरी पत्नी, लेकिन 14 साल में ही हो गया तलाक

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे सलमान

काम को लेकर बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आईं थी. फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर, प्रतीक स्मिता पाटिल और किशोर भी थे. फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 110 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement