बॉलीवुड
Salman Khan और Rashmika Mandana स्टारर फिल्म Sikandar जल्द रिलीज होने वाली है. उससे पहले मेकर्स नें खुद ही इसके कुछ सीन पर कैंची चला दी है.
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इस वीकेंड सिकंदर (Sikandar Eid release) रिलीज होने के लिए तैयार. ईद के खास मौके पर फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी. सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) स्टारर इस एक्शन मूवी को कथित तौर पर सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने खुद ही फिल्म को 14 मिनट 28 सेकंड छोटा करने का फैसला किया है. साथ ही कई सारे सीन काट दिए हैं.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिकंदर के मेकर्स ने खुद ही फिल्म को 14 मिनट 28 सेकंड छोटा करने का फैसला किया है. वहीं सिकंदर के 26 सीन काटे गए हैं. यही नहीं 4 मिनट का एक सीन भी पूरी तरह से हटा दिया गया है. सभी कटौतियों और छंटाई के बाद, सिकंदर का रन टाइम 135.47 मिनट हो गया है. हालांकि सेंसर बोर्ड से मामूली कट का सामना करने के बाद फिल्म को मंजूरी मिल गई थी.
मेकर्स को सेंसर बोर्ड ने 'होम मिनिस्टर' से 'होम' शब्द हटाने के लिए कहा था. साथ ही उन्हें राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग्स के सीन को धुंधला करने के लिए कहा गया था. अब फिल्म पब्लिक के लिए रिलीज करने के लिए एकदम तैयार है.
ये भी पढ़ें: Sikandar Advance booking: सलमान खान का दबदबा बरकरार, रिलीज से पहले ही फिल्म ने खूब छापे नोट
सिकंदर 30 मार्च यानी ईद से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 24 मार्च से इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और ये मूवी पहले दिन से ही धमाल मचा रही है. ऐसे में रिलीज से पहले ही फिल्म खूब नोट छाप रही है. ये कहना गलत नहीं होगी कि ओपनिंग डे और ईद वाले दिन फिल्म धांसू कमाई कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Sikandar से बड़ी हिट साबित हो सकती है L2 Empuraan, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने खोला राज
सिकंदर से तीन दिन पहले यानी 27 मार्च को मलयालम फिल्म एल 2 एम्पुरान भी रिलीज हो चुकी है. वैसे तो सिकंदर काफी चर्चा में है, लेकिन मोहनलाल की एम्पुरान भी पीछे नहीं है. ये फिल्म भी एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है और इसे पब्लिक से भी प्यार मिल रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.