Advertisement

Salman Khan: Pooja Hegde के साथ अफेयर की खबरों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करते दिखे भाईजान, तारीफ में शेयर किया पोस्ट

Salman Khan ने एक पोस्ट शेयर कर Honey Singh और Iuilia Vantur के नए गाने 'याई रे' की जमकर तारीफ की है.

Salman Khan: Pooja Hegde के साथ अफेयर की खबरों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करते दिखे भाईजान, तारीफ में शेयर किया पोस्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, इन दिनों एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगे हैं. सलमान खान आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर फैंस को खुश करते नजर आ रहे हैं. अभी हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया तो हर ओर खूब चर्चा हुई. वहीं, अब एक्टर ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पेज से ऐसा कुछ शेयर कर दिया है जो एक बार फिर खबरों का विषय बन गया है. 

अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की तारीफे करते नजर आए. दरअसल, हाल में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iuilia Vantur) की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए सलमान ने हाल में रिलीज हुए हनी सिंह (Honey Singh) और यूलिया वंतूर के गाने 'याई रे' को प्रमोट किया है. भाईजान ने दोनों के गाने की तारीफ करते हुए इसे जबरदस्त पार्टी ट्रैक बताया. साथ ही फैंस से इसे देखने की अपील भी की है. 

यह भी पढ़ें- Salman Khan को मिल गया नया प्यार, 24 साल छोटी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं भाईजान!

यहां देखें सलमान खान का पोस्ट-

 

 

इधर, सलमान खान के सपोर्ट को लेकर रैपर हनी सिंह ने उन्हें शुक्रिया भी कहा. सलमान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए हनी सिंह ने लिखा, 'थैंक्यू भाई.'

यह भी पढ़ें- Besharam Rang: Deepika Padukone के बाद अब SRK के लुक के चर्चे, जानें कितनी है जूते से लेकर ग्रीन शर्ट तक की कीमत  

वहीं, बात अगर गाने की करें तो हनी सिंह ने 1990 के दशक की हिट फिल्म 'रंगीला' (Rangeela) के सुपरहिट ट्रैक 'याई रे' को रीक्रिएट किया है. गाने में रैपर के साथ यूलिया वंतूर (Uilia Vantur) भी बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. ऑरिजनल गाने की तरह ही इसके रिमेक को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement