Advertisement

Salman Khan की बेटी की उम्र की हैं Pooja Hegde, जानिए 'दबंग' के दोस्त ने क्यों कही ये बात

Salman Khan और Pooja Hegde की अफेयर की खबरों के बीच अब एक्टर के एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया है.

Salman Khan की बेटी की उम्र की हैं Pooja Hegde, जानिए 'दबंग' के दोस्त ने क्यों कही ये बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि सलमान खान को आखिकार अपना नया प्यार मिल गया है. ये प्यार कोई और नहीं बल्कि उम्र में उनसे करीब 24 साल छोटी पूजा हेगड़े ही हैं. हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स में से किसी ने भी इन खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इस बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

सलमान खान और पूजा हेगड़े के अफेयर को लेकर एक्टर के एक करीबी दोस्त ने चौंका देने वाला खुलासा किया है. दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले ही फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइड स्कूप देने वाले उमैर संधू ने एक ट्वीट किया था. अपने इस ट्वीट में उमैर ने लिखा, ब्रेकिंग न्यूज: बीटाउन में नया कपल आया है!! मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है. सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अगली 2 फिल्मों के लिए भी साइन कर लिया है. दोनों इन दिनों साथ में काफी समय भी बिता रहे हैं. इस बात की पुष्टि सलमान खान के किसी बेहद करीबी ने की है.' 

यह भी पढ़ें- Ram Charan: शादी के 10 साल बाद RRR स्टार के घर गूंजेगी किलकारी, यूं शेयर की गुड न्यूज  

इधर, जैसे ही उमैर का ये ट्वीट सामने आया, सोशल मीडिया पर तो मानो तहलका ही मच गया. अब सलमान खान के एक बेहद करीबी दोस्त ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. ई टाइम के मुताबिक, सलमान खान के ये दोस्त इस खबर को जानने के बाद पहले तो खूब हंसते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा, 'जो लोग ऐसी वाहियात खबरें फैलाते हैं, कुछ तो शर्मा करो. पूजा हेगड़े सलमान खान की बेटी की उम्र की हैं.'

एक्टर के दोस्त यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'सिर्फ इसलिए कि वे एक साथ एक फिल्म कर रहे हैं, कुछ बेवकूफों को लगा कि चलो ये पब्लिसिटी पाने का अच्छा मौका है. कुछ तो शर्म करो..'

यह भी पढ़ें- Sonu Sood ने ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर किया सफर, जानें कैसे मजा से सजा बन सकता है ये कारनामा?

पर्दे पर जल्द साथ आएंगे नजर
बता दें कि सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द ही अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. एक्टर के फैंस इस फिल्म के साथ एक बार फिर सलमान खान के दबंग अंदाज को देखने का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement