Advertisement

Salman Khan पर चढ़ा Barbie का खुमार, पिंक पैंट में देख चकराया फैंस का दिमाग, यूं लगा दी क्लास

Salman Khan हाल ही में अपने भाई Arbaaz Khan की बर्थडे पार्टी में पहुंचे. इस दौरान लोगों की नजरें उनकी पिंक कलर की पैंट पर टिक गई. इसके लेकर ट्रोल्स उनका जमकर मजाक बना रहे हैं.

Latest News
Salman Khan पर चढ़ा Barbie का खुमार, पिंक पैंट में देख चकराया फैंस का दिमाग, यूं लगा दी क्लास

Salman Khan सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. ये शो इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. आए दिन यहां नया ड्रामा देखने को मिल जाता है. हालांकि इस बार एक्टर शो का वजह से नहीं बल्कि अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में एक्टर अपने भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan Birthday party) की बर्थडे पार्टी में पहुंचे. जहां वो पिंक कलर की पैंट में नजर आए. इसे लेकर अब लोग उनका मजाक बना रहे हैं. 

बीती शाम सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अपना 56वां बर्थडे मनाया. इस पार्टी में सुपरस्टार भी पहुंचे थे. इस दौरान उनके आउटफिट ने सबका ध्यान खींच लिया. सलमान ने अपने लुक के लिए हॉट पिंक पैंट और ग्रे शर्ट को चुना और इंटरनेट पर उनका 'KEN' लुक चर्चा में आ गया. लोग इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कई फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. आप भी देखें एक्टर का लुक. 

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'भाई अकेले ही बार्बी ओपेनहाइमर का प्रमोशन कर रहे हैं.' एक और यूजर ने लिखा 'भाई पर बार्बी फीवर चढ़ गया है.' एक ने लिखा 'इनको किसने स्टाइल किया है.'

ये भी पढ़ें: Salman Khan के दुश्मन से नहीं देखे गए Elvish Yadav के आंसू? गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

वहीं अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में सिर्फ सलमान ही नहीं, सोहेल खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत पूरा परिवार शामिल हुआ था. अरबाज के बेटे अरहान खान भी जश्न में मौजूद रहे. इस पार्टी का एक वीडियो अरबाज ने शेयर किया जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के नाम पर हो रहा है बड़ा फ्रॉड, एक्टर को खुद देनी पड़ी सफाई, फेक एजेंट से बचने की दी सलाह

फिल्मों की बात करें तो सलमान अब 'टाइगर 3' में नजर आएंगे, जो दिवाली पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में फिर से कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे. वहीं इसी साल एक्टर की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी. फिल्म ईद के मौके पर आई थी. इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement