Advertisement

Salman Khan: बेहद क्यूट हैं भाईजान की भांजी आयत शर्मा, 'मामू के नक्शेकदम' पर चलती हुई आईं नजर, मासूमियत देख पिघल जाएगा आपका दिल

Salman Khan ने अपनी भांजी आयत शर्मा के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आयत की प्यारी और मासूम हरकतें देखकर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएगा.

Latest News
Salman Khan: बेहद क्यूट हैं भाईजान की भांजी आयत शर्मा, 'मामू के नक्शेकदम' पर चलती हुई आईं नजर, मासूमियत देख पिघल जाएगा आपका दिल

Salman Khan Niece Ayat Sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Shrama) से काफी प्यार करते हैं. वो अपनी बहन को अपनी बेटी से कम नहीं समझते. वहीं वो अर्पिता के दोनों बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते नजर आ जाते हैं. इसी बीच सलमान खान ने अपनी भांजी और अर्पिता की बेटी आयत शर्मा (Ayat Sharma) के साथ एक प्यारा वीडियो साझा किया है. वीडियो में दोनों को साथ डांस करते दिखा जा सकता है. वहीं सलमान और आयत एक दूसरे की नकल करते भी दिखे. हो सकता है ये वीडियो देखने के बाद आप को अपने बचपन की याद भी आ जाए.

बीते दिन कोलकाता में सलमान खान का द-बंग द टूर - रीलोडेड कॉन्सर्ट हुआ. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज, प्रभु देवा, गुरु रंधावा और मनीष पॉल नजर आए. 13 मई को हुए इस कॉन्सर्ट ने धूम मचा दी. शहर के ईस्ट बंगाल क्लब में सुपरस्टार्स को देखने के लिए भारी उमड़ी थी. इसी बीच स्टेज के पीछे सलमान खान अपनी भांजी आयत के साथ कुछ मस्ती भरे पल बिताते हुए नजर आए. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan: कोलकाता में दीदी से मिले भाईजान, सीएम Mamata Banerjee ने किया जोरदार वेलकम, देखें Video

इस वीडियो को खुद सलमान ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मामू के नक्शेकदम पर चलते हुए'. वीडियो में एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान के खूबसूरत ट्रैक 'तू जो मिला' को बैकग्राउंड में रखा गया. लुक की बात करें तो वीडियो में एक्टर को मैरून जैकेट, ब्लैक जींस और एक काली टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है, जबकि आयत ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं. ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan की बहन Arpita Khan से क्यों हुआ Arjun Kapoor का ब्रेकअप? एक्टर बोले - 140 किलो का था तब...

बता दें कि 13 मई को कोलकाता के ईस्ट बंगाल ग्राउंड (Da-bang The Tour Reloaded in Kolkata) में हुए कॉन्सर्ट से पहले सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान ममता दीदी ने भाईजान के स्वागत किया और मीडियावालों को जमकर पोज दिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement