बॉलीवुड
सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में जैकब एंड कंपनी के साथ मिलकर द वर्ल्ड इज योर्स डुअल टाइम जोन सलमान खान एडिशन (The World Is Yours Dual Time Zone: Salman Khan Edition) लॉन्च की है.
सलमान खान (Salman Khan) घड़ियों के शौकीन हैं और उन्हें अक्सर ही अलग-अलग तरह की घड़ियां पहने हुए देखा गया है. सलमान खान के पास करोड़ों की कीमत वाली घड़ियां भी मौजूद हैं. वहीं, हाल ही में सलमान खान ने जैकब एंड कंपनी के साथ मिलकर द वर्ल्ड इज योर्स डुअल टाइम जोन सलमान खान एडिशन (The World Is Yours Dual Time Zone: Salman Khan Edition) लॉन्च की है. जैकब अरबो ने 1986 में जैकब एंड कंपनी की स्थापना की थी. यह घड़ी भारत की विरासत और मॉडर्न लग्जरी को दिखाती है.
सलमान खान ने 31 मई को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी लिमिटेड एडिशन घड़ी की झलक दिखाई है और कैप्शन में लिखा है, '' यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि जैकब एंड एक्स सलमान खान की घड़ी अब @ethoswatches पर उपलब्ध है. उस आदमी को श्रद्धांजलि जिसने मुझे पाला पोसा, मेरा पिता. शुक्रिया जैकब.
यह भी पढ़ें- कौन है Isha Chabria? जिसने की Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश
जैकब एंड कंपनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की इस घड़ी को लेकर अपडेट शेयर किया है और लिखा, '' इस घड़ी को बनाने के लिए सलमान खान के साथ सहयोग करने का मतलब था उद्देश्य की जगह से डिजाइन का नजरिया अपनाना. यह घड़ी उनके पिता की विरासत और एक कलाकार, आइकन और वैश्विक उपस्थिति के रूप में उनकी अपनी यात्रा का सम्मान करने के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है. घड़ी के डिजाइन भारत की समृद्ध विरासत को श्रद्धांजलि देते हैं. अपनी वेबसाइट पर लिखा, '' दुनिया आपकी है डुअल टाइम जोन सलमान खान भारत और उसके सबसे बड़े फिल्म स्टार का जश्न मनाते हैं.
सलमान खान की इस घड़ी को लेकर बात करें तो इसका डिजाइन काफी यूनिक है. यह एक डुअल टाइम वाली घड़ी है, जो कि आपको भारतीय विरासत को दर्शाती है. इस घड़ी में दुनिया के मैप के अलावा घड़ी के टाइम वाले स्थान पर केसरिया रंग और हरा रंग दिखाया गया है. जिससे भारत के तिरंगे की झलक देखने को मिलती है. घड़ी में एक्टर से नाम के शुरुआती अक्षर एकके भी है, जो कि 6 अंक के स्थान पर है. वहीं, घड़ी की कीमत की बात करें तो यह Ethoswatches.com पर ₹36,60,000 में बिक रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.