बॉलीवुड
खबरें हैं कि Salman Khan की फिल्म Sikandar के मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ है. इसके पीछे की वजह भी अब सामने आ गई है. यहां जानें सबकुछ.
सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) इसी साल ईद पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल किया था. ऐसे में ये मूवी सलमान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. लेकिन सिकंदर के मेकर्स को अब एक और बड़ा झटका लगा है. रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक होने के कारण मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है. खबरों की मानें तो पायरेसी के कारण प्रोडक्शन टीम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की हालिया फिल्म सिकंदर को रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा था. पायरेसी के कारण लगभग 91 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि लीक के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक ऑडिट शुरू किया गया था. उन्होंने कहा 'अर्न्स्ट एंड यंग (EnY) ने एक व्यापक रिपोर्ट पेश की जिसमें नुकसान लगभग 91 करोड़ रुपये आंका गया है.'
ऐसे में मेकर्स के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि फिल्म भी उतनी कमाई नहीं कर पाई थी. सलमान की सिकंदर ने ₹121 करोड़ का कारोबार किया था. सिकंदर सलमान की दो साल में पहली ईद रिलीज थी. ये 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ पार करने में सफल रही और दुनिया भर में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. हालांकि सलमान खान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक अंडरपरफॉर्मर माना गया था.
ये भी पढ़ें: Chhaava से लेकर L2: Empuraan तक, थिएटर्स के बाद ओटीटी पर जलवा दिखा रही हैं 2025 की ये 5 हिट फिल्में
सिकंदर का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है, जो कि इससे पहले बॉलीवुड में गजनी और हॉलीडे जैसी फिल्में बना चुके हैं. ये दोनों ही मूवीज हिट रही हैं. सलमान खान की सिकंदर से पहले किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी, जो कि कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. सलमान और रश्मिका के अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: Sikandar से पहले नेटफ्लिक्स पर निपटा डालें Salman Khan की ये 8 धांसू फिल्में
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.